डिंडौरी में धान गहाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी आग: कारोपानी गांव में खलिहान में रखी चार एकड़ फसल और थ्रेसर जलकर राख – Dindori News

डिंडौरी में धान गहाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी आग:  कारोपानी गांव में खलिहान में रखी चार एकड़ फसल और थ्रेसर जलकर राख – Dindori News


डिंडौरी जिले के कारोपानी गांव में शनिवार शाम धान की गहाई करते समय ट्रैक्टर और थ्रेसर में आग लग गई। घटना में खलिहान में रखी चार एकड़ धान की पूरी फसल जलकर राख हो गई। ट्रैक्टर और थ्रेसर भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए।

.

अचानक भड़की आग

घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। आग लगते ही किसान और ट्रैक्टर मालिक ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने भी मदद की, फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

किसान बोला- तीन महीने की मेहनत नष्ट

किसान सालेंद्र परस्ते ने बताया कि उन्होंने चार एकड़ में धान की खेती की थी और इस बार अच्छी बारिश होने से अच्छे उत्पादन की उम्मीद थी। कटाई के बाद गहाई के लिए उन्होंने गांव से ट्रैक्टर और थ्रेसर मंगवाया था, लेकिन अचानक लगी आग से पूरी फसल और मशीनें नष्ट हो गईं। उन्होंने कहा कि तीन महीने की मेहनत कुछ ही मिनटों में खत्म हो गई।

ट्रैक्टर मालिक को भी भारी नुकसान

ट्रैक्टर मालिक सतेंद्र परस्ते ने बताया कि वे लगातार गहाई का काम कर रहे थे और पहले किसी तरह की दिक्कत नहीं आई थी। गहाई के दौरान अचानक मशीन में आग लगी और उन्हें कुछ समझ नहीं आया। घटना के बाद उन्होंने तुरंत गाड़ासरई पुलिस को सूचना दी।

गाड़ासरई थाना प्रभारी जीएस उईके ने बताया-

QuoteImage

सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। विस्तृत जांच के बाद ही आग के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

QuoteImage



Source link