ऋतुराज गायकवाड़ का पचासा, इंडिया ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को 9 विकेट से रौंदा

ऋतुराज गायकवाड़ का पचासा, इंडिया ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को 9 विकेट से रौंदा


Last Updated:

India beat South Africa 2nd Unofficial ODI: इंडिया ए ने दूसरे अनौपचारिक वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ए को 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत से इंडिया ए ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार पारी खेलकर इंडिया ए को धमाकेदार जी दिलाई.

राजकोट. इंडिया ए की टीम ने निशांत सिंधु और हर्षित राणा के मिलकर सात विकेट झटकने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ के नाबाद अर्धशतक से दूसरे अनौपचारिक वनडे में दक्षिण अफ्रीका ए को 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत से भारत ए ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. तेज गेंदबाज राणा (21 रन पर तीन विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर सिंधु (16 रन पर चार विकेट) की बदौलत भारत ने मेहमान टीम को 20.3 ओवर में 132 रन पर समेटने के बाद 27.5 ओवर में एक विकेट पर 135 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

अभिषेक शर्मा (22 गेंद में 32 रन) ने आक्रामक पारी खेली और गायकवाड़ (नाबाद 68 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए केवल 8.1 ओवर में 53 रन जोड़ दिए. लेकिन अभिषेक तेज गेंदबाज लुथो सिपामला की गेंद पर लुहान ड्रे प्रिटोरियस को कैच थमाकर आउट हो गए जिससे दक्षिण अफ्रीका को थोड़ी राहत मिली. लेकिन गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा (नाबाद 29) ने संयम से खेलते हुए बाकी बचे रन बनाए. गायकवाड़ ने ऑफ स्पिनर प्रेनेलन सुब्रयन की गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाई.

ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार पारी खेलकर इंडिया ए को धमाकेदार जी दिलाई.

इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज राणा की तेज गति और सिंधु की चतुराई के आगे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. इन दोनों गेंदबाजों ने सात विकेट साझा किए. घरेलू टीम के दबदबे के सामने दक्षिण अफ्रीका की पारी में एक भी खिलाड़ी 40 रन के स्कोर से ऊपर रन नहीं बना सका. सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर रिवाल्डो मूनसामी (33 रन) दक्षिण अफ्रीका के लिए शीर्ष स्कोरर रहे.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

ऋतुराज गायकवाड़ का पचासा, इंडिया ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को 9 विकेट से रौंदा



Source link