मृतक देवेंद्र अहिरवार। फाइल फोटो।
गुना जिले के बजरंगगढ़ में अपनी ससुराल आए अशोकनगर के एक युवक का शव कुएं में मिला है। 26 वर्षीय देवेंद्र अहिरवार शुक्रवार को पत्नी को लेने जाने का कहकर घर से निकला था, जिसका शव रविवार सुबह उतराता हुआ मिला। मृतक के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या क
.
मिली जानकारी के अनुसार अशोकनगर जिले के पहाड़ा गांव का रहने वाले देवेंद्र अहिरवार (26) की शादी छह वर्ष पहले गुना के बजरंगगढ़ में भुरिया बाई से हुई थी। दंपत्ति को एक बेटी भी है। वह शुक्रवार को अपने गांव से पत्नी को लेने जाने का बोलकर निकला था।
बजरंगगढ़ की मरघट शाला के पास कुएं में उसका शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
भाई का आरोप- रातभर से लापता था तो पत्नी ने क्यों नहीं बताया देवेंद्र के भाई ने बताया कि हमने शनिवार सुबह 11 बजे देवेंद्र को कॉल किया तो उसका कॉल नहीं लगा। उसकी पत्नी को फोन लगाया, तो बोली कि वो तो रात 10 बजे से यहां से लापता हैं। हमने कहा कि जब वो रात भर से लापता है, तो तुमने हमे कॉल क्यों नहीं किया। शनिवार सुबह हम बजरंगगढ़ पहुंचे। ससुराल वालों ने तब भी कुछ साफ नहीं बताया।
युवक का शव कुएं में मिला है।
गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद मिला शव इसके बाद वो लोग बजरंगगढ़ थाने पहुंचे और देवेंद्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। भाई ने बताया कि पुलिस ने ससुराल वालों को बुलाकर बयान भी लिए। उसकी आसपास के और गांवों में और जंगल में भी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। फिर आज (रविवार) सुबह परिवार वालों के पास कॉल आया कि वह कुएं में पड़ा हुआ है। तब परिवार वाले फिर से बजरंगगढ़ पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उसका मर्डर किया गया है।

अस्पताल में मौजूद मृतक के परिवार वाले।
पत्नी का बयान- अचानक आए, अचानक चले गए वहीं देवेंद्र की पत्नी भुरिया बाई ने बताया कि वो तो अचानक आए थे। अचानक ही चले गए। मुझे कुछ भी नहीं कहा कि कहां जा रहा हूं। बाजार में किसी के साथ शराब पिए। शायद वहीं किसी से लड़ाई हो गई। उसके बाद क्या हुआ, ये मुझे नहीं पता। मुझसे तो कहा भी नहीं था कि मैं लेने आ रहा हूं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।