IND vs SA 1st Test: जिस स्टार क्रिकेटर पर भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में पहला टेस्ट मैच जिताने का जिम्मा था, उसी ने टीम इंडिया का बंटाधार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. भारतीय फैंस के लिए ये क्रिकेटर गुनहगार बन गया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टेस्ट मैच के नाजुक मोड़ पर भारत का ये स्टार क्रिकेटर घुटने टेकता हुआ नजर आया.
टीम इंडिया के लिए विलेन बना ये बल्लेबाज
ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया का भरोसा तोड़ने का काम किया है. साउथ अफ्रीका ने भारत को कोलकाता टेस्ट में जीत के लिए 124 रन का टारगेट दिया था. भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में केएल राहुल के साथ मिलकर टीम इंडिया को एक तेज शुरुआत देंगे और साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल देंगे, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट. यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए. वहीं, केएल राहुल 1 रन बनाकर चलते बने.
हार के साथ चुकानी पड़ सकती है कीमत
ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल की नाकामी के कारण सारा दबाव केएल राहुल पर आ गया और वह भी 1 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद ध्रुव जुरेल (13 रन), ऋषभ पंत (2 रन), रवींद्र जडेजा (18 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (31 रन) जैसे बल्लेबाज भी एक के बाद एक आउट होकर चलते बने. यशस्वी जायसवाल की फॉर्म में अचानक से भारी गिरावट देखने को मिली है. यशस्वी जायसवाल के बल्ले पर मानों जंग लग गया है. यशस्वी जायसवाल के फ्लॉप होने की वजह से भारत को कोलकाता टेस्ट में हार के साथ बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है.
एक्सपोज हो रहा मिडिल ऑर्डर
यशस्वी जायसवाल के फ्लॉप होने की वजह से टीम इंडिया को एक अच्छी शुरुआत नहीं मिल पा रही. इसी वजह से भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर भी एक्सपोज हो रहा है. कोलकाता में जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल पहली पारी में 12 रन और दूसरी पारी में शून्य पर आउट हुए. यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए अभी तक 27 टेस्ट मैचों की 51 पारियों में 49.8 की औसत से 2440 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 2 दोहरे शतक समेत 7 शतक और 12 अर्धशतक ठोके हैं.