Last Updated:
Jabalpur News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में विश्व स्तरीय ग्लास ब्रिज बनाया जा रहा है. यहां टूरिस्ट नर्मदा के विहंगम नजारे और सौंदर्य को ब्रिज में खड़े होकर देख सकेंगे. यह ग्लास ब्रिज न सिर्फ सेल्फी पॉइंट होगा
मध्यप्रदेश के जबलपुर में विश्व स्तरीय ग्लास ब्रिज बनाया जा रहा है. जहां टूरिस्ट नर्मदा के विहंगम नजारे और सौंदर्य को ब्रिज में खड़े होकर देख सकेंगे. यह ग्लास ब्रिज न सिर्फ सेल्फी पॉइंट होगा, बल्कि ब्रिज से फिल्मों की तरह सीन भी दिखाई देंगे. जिसकी शुरुआत चंद महीनो बाद होने जा रही है. जबलपुर के न्यू भेड़ाघाट में यह ग्लास ब्रिज बनाया जा रहा है. जिसे स्टील के फ्रेम में कांच लगाकर तैयार किया जा रहा है. जिसका कार्य अंतिम चरणों में है.
विश्व पर्यटन स्थल भेड़ाघाट के नजदीक न्यू भेड़ाघाट में बन रहे इस ग्लास ब्रिज की लंबाई 18 मीटर और चौड़ाई 7 फीट करीब है. बहुप्रतीक्षित कैंटीलीवर ग्लास ब्रिज को मध्यप्रदेश टूरिज्म मतलब MPT द्वारा बनाया जा रहा है. जहां ग्लास ब्रिज के ऊपर से टूरिस्ट नर्मदा के सौंदर्य को करीब से निहार सकेंगे. इस ब्रिज की लागत करीब 5 करोड रुपए है.
रोप-वे के बाद ग्लास ब्रिज लगाएगा खूबसूरती में चार चांद
भेड़ाघाट और न्यू भेड़ाघाट के बीच नर्मदा के विहंगम नजारे को देखने के लिए फिलहाल टूरिस्ट के पास एक ही ऑप्शन होता था, रोप-वे. लेकिन अब टूरिस्ट के लिए दूसरा ऑप्शन ग्लास ब्रिज होगा. जहां से नर्मदा के विहंगम नजारे को देखा जा सकेगा. गौरतलब है जबलपुर की भेड़ाघाट में हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश के टूरिस्ट आते हैं. जहां धुआंधार, बंदरकूदनी, वोटिंग के साथ ही रोपवे का लुफ्त उठाते हैं.
नए साल में मिल सकती है सौगात
मध्यप्रदेश टूरिज्म के ईई वीरेंद्र सिंह ने न्यूज़ 18 डिजिटल से बताया न्यू भेड़ाघाट में कैंटीलीवर ग्लास ब्रिज बनाया जा रहा है. जिसका कार्य अंतिम चरणों में है. जिसकी शुरुआत जनवरी 2026 से हो सकती है. इस ब्रिज की लंबाई 18 मीटर करीब 60 फीट और चौड़ाई 2.10 मीटर मतलब 6 फीट 10 इंच की होगी. यह ब्रिज स्टील फ्रेम का बनाया जा रहा है. जिसमें ग्लास लगाया जाएगा. ग्लास ब्रिज के शुरू होने के बाद रोजगार के अवसर बढ़ेगी और विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट और जबलपुर शहर को एक अलग विशेष पहचान मिलेगी.