ट्रक ने बाइक सवार को 25 फीट तक घसीटा: पेट फटने से मौके पर मौत; पुलिस ने 5 किमी तक पीछा कर पकड़ा – Khandwa News

ट्रक ने बाइक सवार को 25 फीट तक घसीटा:  पेट फटने से मौके पर मौत; पुलिस ने 5 किमी तक पीछा कर पकड़ा – Khandwa News


हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़े शव को कपड़े से ढंक दिया गया।

खंडवा में रविवार को इंदौर-इच्छापुर फोरलेन हाईवे पर बोरगांव बुजुर्ग के पास एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ट्रक चालक बाइक सवार को 25 फीट तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में बाइक सवार की पेट फटने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौक

.

यूपी पासिंग था टक्कर मारने वाला मिनी ट्रक आयशर वाहन की चपेट में आए 55 वर्षीय मानसुर पिता मांगीलाल मेघवाल की मौत हो गई। मृतक के भाई बीमा चारण ने बताया कि मानसुर लिंगी फाटा से खेत में भैंसों का दूध निकालने जा रहा था। इसी दौरान बुरहानपुर की तरफ से आ रहे आयशर वाहन ने उसे रौंद दिया। उसने हादसे को होते हुए देखा, उस समय आयशर का नंबर देखा तो UP 16 GT 2095 था। आयशर चालक ने अपनी गाडी को वहां से लेकर चला गया था।

पुलिस ने 5 किमी तक पीछा कर पकड़ा भीमा ने बताया कि, मेरे भाई मानसुर को पंधाना अस्पताल लेकर गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर, आयशर वाहन को 5 किलोमीटर दूर जाकर डायल 112 के आरक्षक संतोष मगरे ने पकड़ा है। सूचना मिलते ही बोरगांव चौकी पर पदस्थ एएसआई वीरेंद्र सिंह बिसेन घटना स्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया। बोरगांव चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। केस दर्ज कर ट्रक और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया हैं।



Source link