.
पुलिस कंट्रोल रूम में संचालित सशक्त वाहिनी की क्लास में बालिकाओं को पुलिस भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। शनिवार को कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने क्लास में पहुंचकर बालिकाओं को जरूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा, सफलता के लिए समय का सही प्रबंधन जरूरी है। कठोर परिश्रम करें।
अपना टाइम टेबल तय करें। जो बनना चाहती हैं, उसी पर ध्यान दें। जिस काम में रुचि हो, वही करें। हर काम में सौ प्रतिशत दें। आनंद राज ने कहा, अगर गिरो तो फिर उठो। बार-बार प्रयास करो। यह मत देखो कि कितनी पोस्ट निकली हैं। सिर्फ अपनी एक पोस्ट पर ध्यान दो। बाकी सब भूल जाओ। दिमाग में सिर्फ लक्ष्य रखो। उन्होंने कहा, किसी भी पद तक पहुंचा जा सकता है। मिल्खा सिंह और महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्में हमें प्रेरणा देने के लिए बनती हैं। अगर जेब में 10 रुपए हैं और सोच करोड़ की है, तो अमीर बन सकते हो। सोच में टशन होना चाहिए। परीक्षा डर से नहीं, उत्साह से दो। खुद पर भरोसा रखो, सफलता जरूर मिलेगी।