मऊगंज में तालाब से मिला लापता युवक का कटा सिर: हत्या की आशंका, पुलिस ने कई संदेहियों को हिरासत में लिया – Mauganj News

मऊगंज में तालाब से मिला लापता युवक का कटा सिर:  हत्या की आशंका, पुलिस ने कई संदेहियों को हिरासत में लिया – Mauganj News


दो दिन की तलाशी के बाद युवक का कटा सिर मिला है।

मऊगंज के पन्नी गांव में तालाब से लापता युवक विकास साकेत का कटा हुआ सिर बरामद किया गया है। दो दिन की तलाशी के बाद रविवार शाम एसडीआरएफ टीम ने यह सिर तालाब से निकाला। यह सिर पूरी तरह कंकालनुमा खोपड़ी में तब्दील हो चुका था।

.

शुक्रवार को इसी तालाब से विकास साकेत (22) का धड़ मिला था, जो हन्ना चौर का निवासी था और पिछले एक माह से लापता था। सिर गायब मिलने के बाद से ही हत्या की आशंका गहरा गई थी।

युवक का तालाब से मिला था धड़

सिर न मिलने के कारण परिजनों और ग्रामीणों में भारी गुस्सा था। उन्होंने लगातार तीसरे दिन भी धड़ का पोस्टमॉर्टम नहीं होने दिया। परिजनों ने मॉर्चुरी के दरवाजे पर ताला लगाकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि जब तक सिर नहीं मिलता, पोस्टमॉर्टम नहीं होगा।

तालाब में तीन दिन पहले युवक के शव का धड़ मिला था।

कल होगा शव का पीएम

इस दौरान बहुजन समाज पार्टी की जिला अध्यक्ष अनीता सुमन भी अस्पताल पहुंचीं और परिजनों से बातचीत की। सिर बरामद होने के बाद अब पुलिस सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराने की तैयारी कर रही है।

ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। परिजनों का मानना है कि युवक की सिर काटकर हत्या की गई और फिर शव को तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सिर मिलने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। यह हत्या का मामला है या कोई अन्य वजह, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।



Source link