IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स कई बदलावों के साथ मैदान में उतरेगी. उसने 9 खिलाड़ियों को रिलीज करके सभी को चौंका दिया है. आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक और रहमानुल्लाह गुरबाज़ जैसे स्टार खिलाड़ी भी टीम से बाहर कर दिए गए हैं. अब यह टीम मिनी ऑक्शन के जरिए मजबूत स्क्वाड बनाने पर फोकस करेगी. खास बात यह है कि KKR के पास बाकी सभी टीमों से सबसे ज्यादा पैसा बचा है. 3 बार की चैंपियन KKR को नीलामी में सबसे ज्यादा जरूरत एक अच्छे विकेटकीपर-बल्लेबाज की होगी, क्योंकि टीम ने एक भी विकेटकीपर बैटर को रिटेन नहीं किया है.
KKR के पास पिछले सीजन यानी IPL 2025 में 2 विकेटकीपर बैटर क्विंटन डी कॉक और रहमानुल्लाह गुरबाज थे, लेकिन मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने दोनों को रिलीज कर दिया है. डी कॉक की कीमत 3.6 करोड़ थी, जबकि गुरबाज़ 2 करोड़ में आए थे. अब ऑक्शन में KKR एक अच्छे विकेटकीपर की तलाश करेगी. इसके लिए 3 विदेशी खिलाड़ियों के पीछे जा सकती है. ये खिलाड़ी टी20 के स्टार हैं, जो विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ विकेट के पीछे भी बेहतरीन हैं.
1. टिम साइफर्ट (Tim Seifert)
न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर हैं. टी20 में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं. दुनिया भर की टी20 लीग खेलते हैं. न्यूजीलैंड के लिए 77 टी20 मैचों में 29.98 की औसत से 1850 रन बना चुके हैं. 12 फिफ्टी दर्ज हैं. हाई स्कोर नाबाद 97 रन है. ओवरऑल 293 टी20 मैचों में 4 शतक और 32 फिफ्टी के साथ 6698 रन बनाए हैं. KKR के लिए एक परफेक्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज हो सकते हैं.
2. जोश इंग्लिस (Josh Inglis)
पिछले सीजन पंजाब किंग्स के लिए खेले थे, लेकिन इस बार रिलीज कर दिए गए हैं. इंग्लिस एक विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो किसी भी नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए 41 टी20 मैचों में 159.26 के स्ट्राइक रेट से 911 रन बनाए हैं. 2 शतक और 2 फिफ्टी भी शामिल हैं. ओवरऑल 162 टी20 मैचों में 4 शतक और 20 फिफ्टी के साथ 3853 रन बनाए हैं. वह KKR के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं.
3. डेवोन कॉन्वे (Devon Conway)
न्यूजीलैंड के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को CSK ने रिलीज कर दिया है. अब वे मिनी ऑक्शन में उतरेंगे और KKR उनके पीछे जा सकती है. वह ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. कॉन्वे ने न्यूजीलैंड के लिए 62 टी20 मैचों में 12 फिफ्टी के साथ 1675 रन बनाए हैं. ओवरऑल 220 टी20 मैचों में 2 शतक और 54 फिफ्टी के साथ 6858 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Retention List: अय्यर से लेकर बिश्नोई तक…रिलीज हुए 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल