Last Updated:
IND vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत को 30 रन से हराकर दो मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की. भारत के सामने 124 रन का लक्ष्य था, लेकिन उसकी टीम 35 ओवर में 93 रन बनाकर आउट हो गई. कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे.
कोलकाता: भारतीय टीम कोलकाता टेस्ट में 124 रन भी नहीं बना पाई. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट के तीसरे ही दिन 30 रन से हरा दिया. भारतीय टीम महज 93 रन पर ही सिमट गई. शुभमन गिल बैटिंग करने नहीं आए. इसी के साथ दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारत अब 0-1 से पिछड़ चुका है. भारत को ईडन गार्डंस में 13 साल में पहली बार हार का मुंह देखना पड़ा.
घरेलू सरजमीं पर छह मैच में चौथी हार
ये भारत की घरेलू सरजमीं पर खेले गए पिछले छह टेस्ट में चौथी हार है. एक वक्त स्पिन बॉलिंग खेलने में महारत रखने वाली भारतीय टीम अपने ही घर में फिरकी गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते नजर आई. पूरे टेस्ट मैच में भारत का ही पलड़ा भारी रहा, लेकिन साउथ अफ्रीका ने जबरदस्त कमबैक किया.
पिछले एक साल में टेस्ट मैच में भारत
- 124 रन का पीछा करने में नाकाम (vs SA, 2025)*
- 147 रन का पीछा करने में नाकाम (vs NZ, 2024)
- 193 रन का पीछा करने में नाकाम (vs ENG, 2025)
- 371 रन का बचाव करने में नाकाम (vs ENG, 2025)
स्पिन ट्रैक में फंसे भारतीय बैटर्स
124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही. यशस्वी जायसवाल (0) लगातार दूसरी पारी में नाकाम रहे जबकि उनके सलामी जोड़ीदार केएल राहुल (1) भी नहीं चले. भारत ने 33 रन पर तीन, 64 पर पांच, 77 पर सात विकेट गंवा दिए. 93 रन पर भारत का नौवां विकेट गिरा. कप्तान शुभमन गिल गले में जकड़न के वजह से बीच मैच से बाहर हो गए, ऐसे में भारत की पारी यहीं सिमट गई. भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 31 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के लिए ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने चार विकेट लिए.
साइमन हार्मर
तेम्बा बावुमा को बौना कहा था
पहली पारी में एलबीडब्लू के लिए डीआरएस के दौरान जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने तेम्बा बावुमा के लिए ‘बौना’ शब्द का इस्तेमाल किया था. लगता है तेम्बा ने अपनी बेइज्जती का बदला ले लिया. जिस पिच पर बावुमा ने अपनी दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया, वहां भारतीय सलामी बल्लेबाज असफल रहे.
तेम्बा बावुमा
जीत के असली हीरो रहे तेम्बा
मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त हासिल की थी. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 153 रन बनाए. उसकी तरफ से कप्तान तेम्बा बावुमा ने नाबाद 55 रन की आकर्षक पारी खेली, जो इस टेस्ट मैच में किसी बल्लेबाज का पहला अर्धशतक भी है.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें