Washington Sundar devastated after India’s loss: टीम इंडिया कोलकाता टेस्ट हार चुकी है. साउथ अफ्रीका ने सीरीज का पहला मुकाबला 30 रनों से जीता और इतिहास रच दिया. वो पूरे 15 साल बाद भारत की सरजमीं पर जीत दर्ज करने में सफल रही. यह मुकालबा तीन दिन के अंदरद खत्म हो गया. भारत के पास जीत का मौका था, लेकिन वो अफ्रीकी बॉलर्स के सामने फेल हो गई. टीम इंडिया 124 रनों का टारेगट चेज नहीं कर सकी. बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. इस मैदान पर चौथी पारी में सबसे सफल रन चेज 117 था. टीम इंडिया ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई और 30 रनों से मैच गंवा दिया. इस हार से फैंस और खिलाड़ी निराश हैं.
जैसे ही भारत का आखिरी विकेट गिरा तो मैदान पर सन्नाटा पसर गया. एक तरफ जहां अफ्रीकी खेमे में खुशी की लहर थी तो वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ी हताश-निराश दिखे. मैदान से लेकर ड्रेसिंग रूम तक शांति थी. टीम इंडिया की हार के बाद एक खिलाड़ी की आंखों से आंसू छलक गए. वो डगआउट में अपना सिर पकड़क बैठा दिखा. हार के बाद उसकी जो हालत थी, उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फेल गई है.
(@world_choker) November 16, 2025
वाशिंगटन सुंदर के छलके आंसू
ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हैं, जिन्होंने कोलकाता टेस्ट में नंबर 3 पर बैटिंग की. दोनों पारियों में ठीकठाक बैटिंग भी की, लेकिन वो जीत दिलाने में असफल रहे. उनके पास दूसरी पारी में बढ़िया मौका था, उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा 92 बॉल का सामना किया. क्रीज पर काफी देर टिके भी, लेकिन सिर्फ 2 चौके की मदद से 31 रन बनाकर एडिन मार्करम का शिकार बने. उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और टीम इंडिया ने यह मुकालबा गंवा दिया.
(@mufaddal_vohra) November 16, 2025
सुंदर के आउट होने के बाद बिखरी टीम इंडिया
वाशिंगटन सुंदर की ये तस्वीर यही बता रही है कि वो अच्छी तरह से जानते हैं कि उनका विकेट कितना खास था. अगर कुछ देर और वो क्रीज पर बिता लेते तो शायद नतीजा कुछ और होता. उन्होंने पहली पारी में 82 बॉल का सामना करते हुए 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रन किए थे. यह मुकालबा लो स्कोरिंग रहा, जहां गेंदबाजों का दबदबा साफ दिखा.
मैच का लेखा जोखा….
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में स्पिनर का जलवा दिखा. पूरे मैच में 22 विकेट स्पिनर ने चटकाए. भारत ने पहली पारी में अफ्रीका को 159 रनों पर समेट दिया था. फिर 189 रन बनाकर 30 रनों की लीड ली. अफ्रीका दूसरी पारी में 153 रन बनाने में सफल रही और उसने 124 रनों का टारगेट दिया, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 93 रनों पर सिमट गई और 30 रनों से मैच गंवा दिया.
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.
साउथ अफ्रीका- ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, रायन रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन और कॉर्बिन बॉश.