वो हत्यारा है, मेरे पास VIDEO भी… दूसरी शादी कर बुरे फंसे स्टार पाकिस्तानी क्रिकेटर, Ex वाइफ ने खोला राज!

वो हत्यारा है, मेरे पास VIDEO भी… दूसरी शादी कर बुरे फंसे स्टार पाकिस्तानी क्रिकेटर, Ex वाइफ ने खोला राज!


Pakistan Cricketer Imad Wasim: पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर इमाद वसीम ने पहली पत्नी से तलाक के कुछ दिन बाद ही दूसरी शादी कर ली है. इमाद ने कंटेंट क्रिएटर नायला राजा के साथ निकाह की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी. हालांकि, उनकी एक्स वाइफ सानिया अशफाक ने पाक क्रिकेटर के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. सानिया ने इमाद पर धोखा देने का आरोप तो लगाया ही, इसके अलावा उन्हें हत्यारा तक बता दिया.

एक तरफ जहां इमाद वसीम दूसरी शादी कर नई जिंदगी जीने की तैयारी कर रहे हैं, वही दूसरी ओर उनकी एक्स बेगम ने पाक क्रिकेटर पर जिंदगी तबाह करने का आरोप लगाया है. दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इमाद वसीम ने सानिया अशफाक से तलाक को अंतिम रूप देने के कुछ ही महीनों बाद सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने नायला से शादी कर ली है। अपने बयान में, वसीम ने इस फैसले को सोच-समझकर लिया गया निर्णय बताया.

इमाद वसीम ने की दूसरी शादी

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए लिखा, ”अल्लाह की कृपा और अपने माता-पिता के मार्गदर्शन से, मैंने नायला से विवाह कर लिया है. यह कदम सोच-समझकर और शांति, स्थिरता और आपसी सम्मान पर आधारित जीवन बनाने के स्पष्ट इरादे से उठाया गया है. नायला ने मेरे जीवन में शांति, गरिमा और शक्ति लाई है, और मैं अपने इस निर्णय पर पूर्ण विश्वास के साथ कायम हूं.”

एक्स बेगम सानिया ने लगाए कई बड़े आरोप

इधर इमाद वसीम ने दूसरे निकाह की खबर दी, उधर एक्स वाइफ ने उनपर आरोपों का बम फोड़ दिया. सानिया अशफाक ने दर्द बयां करते हुए इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने वसीम पर धोखा देने, परिवार को छोड़ने और आपराधिक करार दिए गए फैसले लेने का आरोप लगाया.

सानिया अशफाक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”दिसंबर 2023 में, उसने लाहौर में मेरे बच्चे का गर्भपात करवाया. वह हत्यारा है और मेरे पास इसका सबूत देने वाला वीडियो है. उसने मेरे साथ बेवफाई की.”

सानिया अशफाक ने पाकिस्तान सुपर लीग की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि इस टीम ने एक हत्यारे और धोखेबाज को खेलने का मौका दिया है. सानिया से आवाम से इस टीम को बहिष्कार करने की अपील भी की.

 

विवादों से इमाद वसीम का पुराना नाता

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब वसीम विवादों में घिरे हैं। पिछले साल जुलाई में, पाकिस्तानी मीडिया ने वसीम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और वकील नायला राजा के बीच अफेयर की खबरें छापी थीं लगभग उसी समय, सानिया ने एक बेहद भावुक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी. जिसमें लिखा था, ”मैंने तुम्हें नौ महीने तक अकेले ही अपनी कोख में रखा. अल्लाह मुझे आगे की यात्रा के लिए और भी अधिक शक्ति प्रदान करे.”

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वसीम को कई मौकों पर नायला के साथ देखा गया था, जिससे बेवफाई की अफवाहें फैल गईं और आखिरकार पाक क्रिकेटर ने खुद सानिया से तलाक पर मुहर लगाई थी.

ये भी पढ़ें: जोगी वाला जश्न… विकेट के बाद बीच मैदान पर बैठकर जाप करने लगा नेपाल का गेंदबाज, ‘तांडव’ मचा रहा VIDEO

 





Source link