आसमान पर सब्जियां! आलू-टमाटर ही नहीं, ज्यादातर के दाम ₹50 kg से ऊपर, किसानों ने बताई ये वजह

आसमान पर सब्जियां! आलू-टमाटर ही नहीं, ज्यादातर के दाम ₹50 kg से ऊपर, किसानों ने बताई ये वजह


Last Updated:

Sagar Vegetable Rates: सादियों में इस बार विपरीत स्थिति बन गई है. बारिश के बाद जहां सब्जियों के दाम गिरने चाहिए, वहीं अब ये लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऊपर से शादियों की शुरुआत ने आग में घी का काम किया है. किसानों ने बताया, आखिर क्यों हो रहा ऐसा, जानें…

Sagar News: सर्दियों में लोगों को सस्ती, अच्छी और ताजी सब्जियों का इंतजार रहता है. लेकिन, साल 2025 की ठंड का नजारा कुछ अलग ही है. इस बार स्थिति पलट गई है. मध्य प्रदेश के सागर में ज्यादातर सब्जियों के दाम 50 रुपये प्रति किग्रा से ऊपर पहुंच चुके हैं. आलू और प्याज को छोड़कर अन्य सभी सब्जियों के दाम बजट से बाहर हैं. आलू 30 और प्याज 20 रुपये किग्रा में मिल रही है. टमाटर 60, बैंगन 40, पालक 60 और धनिया 200 रुपये किग्रा तक बिक रही है. वहीं, भिंडी, शिमला मिर्च, गाजर जैसी आम सब्जियों के दाम भी लगातार चढ़ते जा रहे हैं. आखिर वजह क्या है? जानें…

किसानों के अनुसार, अक्टूबर में हुई भारी बारिश से खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो गईं. नवंबर के पहले सप्ताह में भी बारिश हुई, जिससे जल भराव के कारण कई जगहों पर सब्जियों की बुवाई देर से हो पाई. इसका एक कारण यह भी माना जा रहा कि इस बार सर्दियां समय से पहले ही शुरू हो गई हैं. इसकी वजह से जो फल फसलों में लगे, उनमें पकाव नहीं आ पा रहा. मार्केट में डिमांड उतनी ही है. ऊपर से शादियों का सीजन भी आ गया, जिसकी वजह से दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. नई पैदावार आने में अभी 15 से 20 दिन और लगेंगे.

इसलिए हुआ ज्यादा नुकसान
सागर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केएस यादव बताते हैं कि इस बार औसत से अधिक बारिश होने की वजह से फसल खराब हुई है. ज्यादा बारिश और ज्यादा नमी होने के कारण फसलों में कई तरह के रोग लग गए थे. इससे किसान दो से तीन बार ही तोड़ाई कर पाए. कीटों का अटैक हुआ और रोग भी लगे. किसान समय पर इनको कंट्रोल नहीं कर पाए. वैज्ञानिक पद्धति नहीं अपनाने की वजह से फसलें बर्बाद हो गईं. किसान हमेशा मल्चिंग पर बेड पद्धति से टमाटर की खेती करें.

सागर में सब्जी का भाव
लौकी 40 रुपये, टमाटर 60 रुपये किलो, मेथी 60 रुपये किलो, नया आलू 60 रुपये किलो, पुराना आलू 30 रुपये किलो, प्याज 20 रुपये किलो, लहसुन 100 रुपये किलो, सेम 60 रुपये किलो, बैंगन 60 रुपये किलो, गिलकी 100 रुपये किलो, भिंडी 80 रुपये किलो, पालक 60 रुपये किलो, हरा धनिया 200 रुपये किलो.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

आसमान पर सब्जियां! आलू-टमाटर ही नहीं, ज्यादातर के दाम ₹50 kg से ऊपर, जानें वजह



Source link