IND vs SA: पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका से 30 रन की हार के बाद फैंस के दिल में सीरीज की हार का डर बैठ चुका है. दूसरे टेस्ट में भी जीत से भरोसा उठता नजर आ रहा है. शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर पर सवालों की बौछार हो चुकी है जिनके प्रयोग बंद होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी उन्हें टारगेट कर तंज कस दिया है. उन्होंने डंके की चोट पर टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए. गंभीर ने सरफराज खान को लेकर सवाल किया जो सेलेक्टर्स के रडार से दूर नजर आए हैं.
चार स्पिनर्स के साथ उतरी टीम इंडिया
पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा कि चयन को लेकर अनिश्चितता ने गौतम गंभीर के नेतृत्व वाले मौजूदा टीम प्रबंधन के तहत घरेलू परिस्थितियों में भारतीय टेस्ट बल्लेबाजों के विकास को धीमा कर दिया है. ईडन गार्डन्स की बिगड़ती पिच पर भारतीय बल्लेबाजी क्रम को संघर्ष करना पड़ा. टीम इंडिया चार स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरी जबकि 3 स्पिनर का ही प्रयोग किया गया. वाशिंगटन सुंदर को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर 3 नंबर पर उतारा गया जबकि साई सुदर्शन प्लेइंग-XI से बाहर रहे. कैफ ने टीम इंडिया की पोल खोलते हुए सीधा तंज कसा है.
क्या बोले मोहम्मद कैफ?
कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘जो भी खिलाड़ी खेल रहे हैं, उन्हें यह एहसास ही नहीं है कि कोई उनके लिए खड़ा है. कोई समर्थन नहीं है, सब डर के खेल रहे हैं. सब डर के खेल रहे हैं, कोई खुल के नहीं खेल रहा. अगर शतक बनाने के बाद भी सरफराज खान की जगह पक्की नहीं होती है. वह शतक बनाने के बाद भी वह वापसी नहीं कर पा रहे हैं. साईं सुदर्शन ने 87 रन बनाए, वह भी अगला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. मुझे लगता है कि इस टीम में बहुत भ्रम है.’
ये भी पढे़ं.. 2 बार 10 विकेट, 6 बार पंजा… मुरलीधरन भी इस असंभव वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने में फेल, इस दिग्गज ने किया था अजूबा
मुंहमांगी पिच पर मुंह के बल गिरी टीम इंडिया
स्पिन फ्रेंडली पिच की मांग करने वाली टीम इंडिया इस पिच पर ही मुंह के बल गिरी. अब इस हार के बाद गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया की जीत पर संशय है. यह पहली बार नहीं है जब गंभीर के काल में किसी टीम ने भारत को घर में हराया है. इससे पहले पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत में आकर टीम इंडिया को क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया था, वही हार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए रोड़ा साबित हुई थी. अब अफ्रीका ने भारत में आकर इतिहास रचा.