Last Updated:
Top 5 Electric Scooter With Longest Range: ओला S1 प्रो प्लस, सिंपल एनर्जी वन, कोमाकी XR7, एथर रिज्टा और बी गॉस मैक्स C12 लंबी रेंज और अलग-अलग जरूरतों के लिए बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर विकल्प हैं. भारत में इस रेंज में कई शानदार स्कूटर मौजूद हैं, जिनमें से आप अपनी जरूरत के मुताबिक चुन सकते हैं. प्राइस रेंज के मामले में भी आपको तमाम स्कूटर मिलते हैं.
आजकल इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सबसे बड़ी चिंता होती है- एक बार चार्ज करने पर यह कितनी दूरी तय करेगा? अगर आप ऐसा ई-स्कूटर चाहते हैं जिसे बार-बार चार्ज न करना पड़े और लंबी दूरी तय कर सके, तो नीचे दिए गए 5 मॉडल आपके लिए सबसे उपयुक्त हैं.

ओला S1 प्रो प्लस (जेन 3)-इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सिंगल चार्ज पर लगभग 320 किलोमीटर की रेंज मिलती है. इसमें 5.3 kWh की बैटरी है. इसकी टॉप स्पीड 141 km/h तक जाती है और इसे 0 से 80% चार्ज होने में लगभग 7 घंटे लगते हैं. इसकी खासियतें लंबी रेंज, तेज स्पीड और स्मार्ट फीचर्स से भरा डैशबोर्ड हैं. यह स्कूटर प्रीमियम यूजर्स और लॉन्ग ड्राइव के शौकीनों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

सिंपल एनर्जी वन-यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर लगभग 248 किलोमीटर की रेंज देता है. इसमें 5 kWh की बैटरी है और इसकी टॉप स्पीड 105 km/h है. यह भारतीय स्टार्टअप कंपनी का स्कूटर है और इसकी डिजाइन व परफॉर्मेंस शानदार है. यह लंबी दूरी तय करने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प है.

कोमाकी XR7-इस स्कूटर की सिंगल चार्ज पर लगभग 322 किलोमीटर (कंपनी का दावा) की रेंज है. इसमें 3 kW की मोटर पावर है और इसकी टॉप स्पीड 55 km/h है. कंपनी के अनुसार, यह इस लिस्ट में सिंगल चार्ज पर सबसे लंबी रेंज देता है. यह स्कूटर छोटे-छोटे शहरों में रोजमर्रा की दूरी तय करने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है.

एथर रिज्टा-इस स्कूटर की सिंगल चार्ज पर रेंज 123 से 160 किलोमीटर (वेरिएंट के हिसाब से) है. इसमें 2.9 से 3.7 kWh की बैटरी मिलती है और इसकी टॉप स्पीड 80 km/h है. यह एक भरोसेमंद ब्रांड का स्कूटर है जिसमें बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी है, जो इसे रोजमर्रा के सफर के लिए परफेक्ट बनाता है. एथर का नेटवर्क और आफ्टर-सेल्स सर्विस इसे और अधिक भरोसेमंद बनाते हैं.

बी गॉस मैक्स C12-यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर लगभग 123 किलोमीटर की रेंज देता है. इसमें 2.7 kWh की बैटरी है और इसकी टॉप स्पीड 60 km/h है. यह किफायती, हल्का और शहर के अंदर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है. इसका मेंटेनेंस भी सस्ता है.

अगर आप लंबी रेंज और तेज रफ्तार चाहते हैं, तो ओला S1 प्रो प्लस या सिंपल एनर्जी वन आपके लिए सही हैं. अगर आप बजट और रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से देख रहे हैं, तो एथर रिज्टा या बी गॉस मैक्स C12 बेहतर विकल्प हैं.

अगर आप सिर्फ लंबी दूरी और चार्जिंग फ्रीक्वेंसी को लेकर सोच रहे हैं, तो कोमाकी XR7 आपके लिए एक अच्छा विकल्प होगा.