टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करना और लंबी पारियां खेलना अपने आप में बड़ा चैलेंज होता है. क्रिकेट के इस फॉर्मेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो 1,2 दिनों तक बल्लेबाजी करते रहते हैं. कई ऐसे खिलाड़ी भी हुए हैं, जिन्होंने अपने दमदार बल्लेबाजी के दम पर खूब कहर बरपाया है. टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा फॉर्मेट है, जिसमें बैट्समैन ज्यादा रिस्क न लेते हुए चौके लगाते हैं या सिंग डबल लगाते हैं. बल्लेबाज इस फॉर्मेट में हवाई फायर करने से कतराते हैं और बड़ी-बड़ी पारियां खेलकर स्कोर बोर्ड पर जमकर रन लगा देते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में.
बेन स्टोक्स
लिस्ट में नंबर 1 पर इंग्लैंड के तूफानी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का नाम है. स्टोक्स ऐसा करने वाले इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं. बता दें कि स्टोक्स के नाम 115 टेस्ट मैचों की 206 पारियों में 136 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कायम है. खास बात ये है कि वह इंग्लैंड के कप्तान भी है. 21 नवंबर से एशेज शुरु हो रही है. ऐसे में उनके पास इस रिकॉर्ड को और बुलंदियों पर ले जाने का मौका होगा.
ब्रैंडन मैकुलम
लिस्ट में नंबर 2 पर न्यूजीलैंड के पूर्व तूफानी सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का नाम है. मैकुलम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपने करियर के दौरान खेले 101 मैचों की 176 पारियों में 107 हवाई फायर दागने का कारनामा किया है. वह इस फेहरिस्त में न्यूजीलैंड के इकलौते खिलाड़ी हैं.
एडम गिलक्रिस्ट
लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट का नाम आता है. गिलक्रिस्ट अपने दमदार प्रदर्शन और तेज – तर्रार पारी खेलने के लिए जाने जाते थे. वह बेहद कम समय में मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते थे. सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में वह तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अपने करियर के दौरान खेले 97 टेस्ट मैचों की 137 पारियों में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड स्थापित किया है.
ये भी पढ़ें: स्पीड, स्विंग और खौफ…, दक्षिण अफ्रीका के इन 3 घातक गेंदबाजों से खौफ खाते थे बल्लेबाज