पथरिया कृषि मंडी टीन शेड में व्यापारियों का अनाज रखा: किसानों को उपज खुले में रखनी पड़ रही, जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम से की शिकायत – Damoh News

पथरिया कृषि मंडी टीन शेड में व्यापारियों का अनाज रखा:  किसानों को उपज खुले में रखनी पड़ रही, जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम से की शिकायत – Damoh News


दमोह जिले की पथरिया कृषि उपज मंडी में किसानों को अनाज रखने की जगह नहीं मिल पा रही है। व्यापारियों का खरीदा गया अनाज मंडी परिसर में ही रखा है, जिसके कारण किसान को अपना अनाज सड़क पर रखने को मजबूर हैं। मंडी परिसर के टीन शेड के नीचे भी व्यापारियों का ही

.

किसानों का आरोप है कि उन्हें कई दिनों तक खुले आसमान के नीचे अपना अनाज रखकर इंतजार करना पड़ता है। समय पर अनाज की डाक भी नहीं होती और व्यापारी अपना अनाज परिसर से नहीं हटा रहे हैं।

किसानों की इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मंडी पहुंचे। इनमें ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और नगर मंडल अध्यक्ष रमेश कुशवाहा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। उन्होंने मौके पर ही एसडीएम निकेत चौरसिया को बुलाया।

जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम से मांग की कि व्यापारियों का अनाज तत्काल मंडी परिसर से हटवाया जाए, ताकि किसानों को अपना अनाज रखने के लिए उचित जगह मिल सके।

अधिकारी बोले- शेड से अनाज को हटाया जाएगा

एसडीएम निकेत चौरसिया ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वे मंडी प्रबंधन से बात करेंगे और सभी व्यापारियों की बैठक बुलाएंगे। उन्हें निर्देश दिए जाएंगे कि वे एक-दो दिन के भीतर अपना अनाज मंडी परिसर से उठा लें, जिससे किसानों के लिए जगह उपलब्ध हो सके।

एसडीएम ने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसानों को ऐसी किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।



Source link