पाले से फसलें बचाने के घरेलू उपाय, एक्सपर्ट की मान लें ये 3 बात, बिना खर्च खेत में सुरक्षित रहेंगी सब्जियां

पाले से फसलें बचाने के घरेलू उपाय, एक्सपर्ट की मान लें ये 3 बात, बिना खर्च खेत में सुरक्षित रहेंगी सब्जियां


Last Updated:

Agriculture Tips: जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, फसलों पर पाले का खतरा भी बढ़ता जाता है. पाला का सबसे ज्यादा असर सब्जी की खेती पर पड़ता है. ऐसे में बुरहानपुर के कृषि एक्सपर्ट ने पाले से बचने के घरेलू उपाय बताए हैं. जानें…

Agri Tips: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में ठंड ने किसानों को चिंता में डाल दिया है. पाला पड़ने से तुअर, केला, पपीता और सब्जियों जैसी फसलें खराब होने का खतरा मंडरा रहा है. लेकिन चिंता न करें! कृषि विशेषज्ञ गोपाल ने ऐसे घरेलू उपाय बताए, जिनसे फसलें सुरक्षित रहेंगी. ये तरीके सस्ते, आसान और बिना किसी खरीदारी के अपनाए जा सकते हैं.

जानें ये तीन तरीके
एक्सपर्ट गोपाल ने बताया, “ठंड के दिनों में पाला फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है. किसान तीन सरल तरीकों से बचाव कर सकते हैं. सबसे पहले चूल्हे की राख का घोल बनाकर फसलों के आसपास छिड़काव करें. यह पाला की सतह पर परत बना देगा. दूसरा, शाम के समय खेतों में धुआं करें, सूखी लकड़ी या घास जलाकर. तीसरा, सिंचाई कम रखें, क्योंकि ज्यादा पानी फसल को कमजोर बनाता है. इनका पालन करने से फसल खराब नहीं होगी, उत्पादन बढ़ेगा और लाभ भी अच्छा मिलेगा.”

किसानों को सता रहा डर
ठंड के दिनों में किसानों के खेतों में तुअर केला पपीता और सब्जियां लगी होती हैं. इन फसलों को बचाना किसानों की एक चिंता बन जाती है. अब ठंड बढ़ने से फिर उनको पाले का डर सता रहा है. ऐसे में एक्सपर्ट की बातों का पालन करते हैं तो आपकी फसले खराब होने से बच जाएगी. आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा. ये सभी घरेलू उपाय हैं. आपको कोई भी चीज बाहर से खरीद कर नहीं लाना है.

फसलों पर कारगर उपाय
गोपाल ने जोर देकर कहा कि ये उपाय सभी फसलों पर कारगर हैं, खासकर जब पारा शून्य के करीब पहुंच जाता है. कृषि विभाग भी इन उपायों की पुष्टि करता है, जो जैविक और पर्यावरण-अनुकूल हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन से पाला बढ़ रहा है, इसलिए ऐसे पारंपरिक तरीके महत्वपूर्ण हैं. किसान यदि समय रहते अपनाएं, तो आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं. बुरहानपुर के खेत अब इन उपायों से हरे-भरे रहेंगे.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

homeagriculture

पाले से फसलें बचाने के घरेलू उपाय,बिना खर्च खेत में सुरक्षित रहेंगी सब्जियां



Source link