Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था. ईडन गार्डन्स में ऐसा ही एक टेस्ट मैच 1999 में भी खेला गया था जब फैंस ग्राउंड पर जूते-चप्पल फेंकने लगे.
नई दिल्ली: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच हाल ही में खत्म हुए टेस्ट मैच को देखने के लिए स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था. दोनों टीमों की ये टक्कर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुई थी. हालांकि, दुर्भाग्य से टीम इंडिया को इस टेस्ट में 30 रनों से हार मिली. वैसे तो ईडन गार्डन्स में भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए कई बेहतरीन यादें जुड़ी हुई है, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 93 रन पर ऑलआउट को फैंस कभी याद नहीं रखना चाहेंगे. ईडन गार्डन्स में ऐसी ही एक घटना साल 1999 में हुई थी, जब स्टेडियम में मैच देखने आए फैंस इतने भड़क गए कि उन्होंने बोतलें और जूते-चप्पल तक चला दिए.
ये घटना भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टेस्ट मैच की है. पाकिस्तानी टीम एशियन टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारत दौरे पर आई थी. ईडन गार्डन्स में पाकिस्तानी टीम के दौरे का ये पहला मैच था. भारत और पाकिस्तान के बीच इस टेस्ट मैच को देखने के लिए स्टेडियम में खचाखच भीड़ थी. पाकिस्तानी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 185 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 232 रन ही बना पाई. भारत के लिए इस पारी में सचिन तेंदुलकर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे. सचिन को शोएब अख्तर ने बोल्ड किया था.
दूसरी पारी में रन आउट हुए सचिन तेंदुलकर
पहली पारी में 38 रनों से पिछड़ने वाली पाकिस्तानी टीम ने अपनी दूसरी पारी में दमदार वापसी की और सईद अनवर के 188 रनों की पारी से 316 रन बनाए, जिससे भारत को 279 रनों का लक्ष्य मिला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी हुई थी. सदगोपन रमेश और वीवीएस लक्ष्मण के बीच पहले विकेट के लिए 108 रनों की पार्टनरशिप हुई थी, लेकिन रमेश के आउट होने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों को जबरदस्त वापसी कर ली.
देखते ही देखते भारतीय टीम ने 149 रन के स्कोर पर वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर का विकेट गंवा दिया. लक्ष्मण के विकेट तक तो ठीक था, लेकिन जैसे ही सचिन आउट हुए दर्शकों में गुस्सा फूट पड़ा. दरअसल हुआ ये था 43 वें ओवर की तीसरी गेंद पर सचिन ने मिडविकेट की तरफ शॉट खेला. सचिन ने तेजी से दो रन पूरे किए और तीसरे रन के लिए भी भाग गए. इसी दौरान थ्रो कलेक्ट करने के लिए पाकिस्तानी फील्डर शोएब अख्तर सचिन के रास्ते में आ गए और दोनों की टक्कर हो गई. इस टक्कर के दौरान सब्सीट्यूट फील्डर नदीम का थ्रो सचिन के एंड वाले विकेट पर लग गया.
सचिन के विकेट दर्शकों ने किया बवाल
पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले सचिन को दूसरी पारी में भी जल्दी आउट होते देख दर्शकों में गुस्सा फूट पड़ा. पूरे स्टेडियम में बवाल मच गया. शोएब अख्तर को फैंस बेईमान कहने लगे. देखते ही देखते स्टेडियम में दंगा जैसा माहौल हो गया. स्टेडियम में आए फैंस बोलतों के साथ जूते-चप्पल तक ग्राउंड पर फेंकने लगे. ऐसे में सुरक्षाकर्मियों को डंडे तक चलाना पड़ गया.
हालात बेकाबू होते देख मैच को कुछ देर के लिए रोक दिया गया. ऐसे में सचिन तेंदुलकर खुद पुलिस बल के साथ ग्राउंड पर आए और दर्शकों से शांत रहने की अपील की. इसके बाद जाकर ईडन गार्डन्स में फैंस शांत हुए, जिससे मैच को फिर से शुरू किया जा सका. हालांकि, मैच तो शुरू हो गया है, लेकिन इसमें टीम इंडिया को 46 रन से हार का सामना पड़ा. ईडन गार्डन्स के मैदान पर भारतीय क्रिकेट इतिहास का ये सबसे बवालों में से एक है.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें