भारत को मिला गेंदबाजी का महानायक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस स्टार ऑलराउंडर ने रचा इतिहास

भारत को मिला गेंदबाजी का महानायक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस स्टार ऑलराउंडर ने रचा इतिहास


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली है. भले ही भारतीय टीम को इस सीरीज में हार मिली है, लेकिन भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिया. जडेजा ने पहले मैच के दौरान भारत के फिरकी के जादूगर हरभजन सिंह के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. वह ऐसा करने वाले अब तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. आइए जानते हैं ऐसा करने वाले 3 भारतीय गेंदबाजों के बारे में…

कुंबले हैं नंबर 1
दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के बारे में. इस मामले में नंबर 1 पर रवींद्र जडेजा का नाम है. भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले के नाम भारतीय पिच पर सबसे ज्यादा विकेट झटकने का रिकॉर्ड है. कुंबले ने 204 पारियों में गेंदबाजी करते हुए भारतीय धरती पर 476 विकेट लेने का प्रचंड रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

रविचंद्रन अश्विन
लिस्ट में नंबर 2 पर भारत के महान गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का नाम है. अश्विन ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अचानक से संन्यास लेकर पूरे क्रिकेट जगत को हैरत में डाल दिया था.  वह सभी फॉर्मेटों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं. उनके नाम 193 पारियों में 475 विकेट झटकने का रिकॉर्ड है. 

Add Zee News as a Preferred Source


रविंद्र जडेजा 
लिस्ट में तीसरे नंबर भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का नाम है.  जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान ये नायाब रिकॉर्ड कायम कर दिया है. उन्होंने भारत के फिरकी के महारथी हरभजन सिंह का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. अब जडेजा भारतीय पिच पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज  हैं. उनके नाम 381 इंटरनेशनल विकेट हैं.

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट के महारथी, जबरदस्त औसत रखने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, नंबर 1 नाम जान रह जाएंगे भौच्चके



Source link