नगर निगम में पिछले मंगलवार 11 नवम्बर को एक युवक द्वारा महापौर को शिकायत की। बताया कि कोई दलाल उससे भवन निर्माण की परमिशन के नाम पर रिश्वत मांग रहा है। युवक ने महापौर के सामने ही उस दलाल को फोन लगाया तो सामने से ईई से लेकर सभी को रकम का खुलासा हुआ।
.
महापौर की जनसुनवाई में नगर निगम कार्यालय में पहुंचे पंकज राठौर युवक ने महापौर शारदा सोलंकी से नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई। महापौर और अन्य अधिकारियों को विश्वास दिलाने युवक ने अपने ही फोन से उस दलाल को भी कॉल किया। जिसमें संपर्क में युवक था और जिसने युवक से उसके भवन निर्माण के बदले रिश्वत मांगी थी।
दलाल से बात करने का वीडियो सामने आया है शिकायतकर्ता युवक पंकज राठौर के द्वारा महापौर शारदा सोलंकी के सामने फोन लगाया तो दलाल ने फोन उठाया। दलाल से पंकज ने कहा- मेरा पर्ची कट गई है, अब क्या करना है। दलाल ने कहा पीडीएफ में भेज दो पैसे फोन पे कर दो। पंकज : कैसे-कैसे। तब बताया कि शर्मा ईई 10 हजार रुपए लेंगे, 4 हजार रुपए कोई भानु तोमर फोटो वाला 1 हजार रुपए परिहार के नाम पर 3 हजार रुपए खुद के लिए मांगे है। कुल 17-18 हजार रुपए लगेंगे। इस घटना के बाद से नगर निगम कर्मचारियों में हड़कंप बन मच गया है।
नगर निगम से कोई वास्ता नहीं नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र धाकरे के अनुसार युवक ने जिस दलाल से फोन पर बात की वह नगर निगम का कर्मचारी नहीं ,मैने खुद पता लगाया युवक का भवन निर्माण के लिए कोई आवेदन नहीं है। जिस व्यक्ति से नगर निगम का कोई वास्ता नहीं उस पर क्या कार्रवाई। जनता से अपील करते है कि सभी लोग दलाल के चक्कर में ना रहे सीधे नगर निगम कार्यालय में आकर आवेदन करे तो पारदर्शिता रहेगी।
महापौर शारदा सोलंकी के अनुसार शिकायत की जांच करवा रहे हैं। अगर जांच सही पाई दलाल से संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से कोई संपर्क निकला तो अपन कार्रवाई करेंगे।