मैदान के अंदर और बाहर अंपायर से जोरदार बहस…भारत-पाक मैच में हुआ जमकर ड्रामा

मैदान के अंदर और बाहर अंपायर से जोरदार बहस…भारत-पाक मैच में हुआ जमकर ड्रामा


Last Updated:

India vs Pakistan catch Controversy: एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान कैच को लेकर जमकर विवाद हुआ. भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर अंपायर से जमकर बहस की. मैदान के बाहर कोचिंग स्टाफ भी फैसले का विरोध करते नजर आए.

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स मैच के दौरान हुआ विवाद

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमें जब कभी भी आमने सामने होती हैं तो बवाल हो ही जाता है. एशिया कप इमर्जिंग टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में जबकर ड्रामा देखने को मिला. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए और पाकिस्तान ने 13.2 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर लिया. मैच के दौरान बाउंड्री पर पकड़े गए एक कैच को लेकर जमकर बवाल हुआ. मामला इतना उलझ गया कि मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह पर अंपायर से भारतीय खिलाड़ी के साथ कोचिंग स्टाफ तक बहस करते नजर आए.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में विवाद होना तय है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में एक नया विवाद सामने आया है. रविवार 16 नवंबर को भारत ए टीम का सामना पाकिस्तान शाहीन (पाकिस्तान ए) से हुआ. 10वें ओवर की पहली गेंद पर सुयश शर्मा की गेंद को माज सादाकत का कैच नेहाल वढेरा ने लपका और गेंद बाउंड्री पार करने से पहले इसे अंदर उछाल दिया. नमन धीर ने एक रिले कैच पूरा किया. टीवी रिप्ले में दिखा कि नेहाल ने गेंद को पकड़ लिया था, उन्होंने गेंद को हवा में फेंक दिया जिसे उनके साथी धीर ने पकड़ लिया. कैच सही होने के बाद भी थर्ड अंपायर ने पाक बैटर को नॉट आउट करार दिया. फील्डर बाउंड्री पार चला गया था इसलिए टीवी अंपायर मोर्शेद अली खान ने इसे नॉट आउट करार दिया.



Source link