वैभव सूर्यवंशी पलट देते पाकिस्तान के खिलाफ मैच, थर्ड अंपायर ने बिगाड़ा खेल!

वैभव सूर्यवंशी पलट देते पाकिस्तान के खिलाफ मैच, थर्ड अंपायर ने बिगाड़ा खेल!


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi catch controversy: वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंद में 45 रन बनाए, लेकिन विवादित थर्ड अंपायर फैसले की वजह से आउट होकर लौटना पड़ा. भारत इस मैच में 136 रन ही बना पाया और पाकिस्तान ने 13.2 ओवर में 2 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.

वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स में खेली 28 गेंद में 45 रन की पारी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने पहले मैच में धमाकेदार शतक जमाने के बाद रविवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान के गेंदबाजों को भी जमकर धोया. ग्रुप बी मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जबरदस्त पावर-हिटिंग कर रहे इस बैटर को एक विवादित फैसले ने वापस जाने पर मजबूर कर दिया. चौके छक्के लगाकर 160 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे वैभव ने संभलकर शुरुआत करने के बाद लय पकड़ी ही थी वो आउट हो गए. थर्ड अंपायर ने अगर भारत के हक में फैसला दिया होता तो मैच का नक्शा वैभव अकेले ही बदल देते. उनके आउट होने के बाद 136 रन पर भारतीय पारी सिमट गई और पाकिस्तान ने 13.2 ओवर में 2 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के अपने दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने धीमी शुरुआत जरूर की थी लेकिन धीरे धीरे वो लय में आ रहे थे. पाकिस्तान के गेंदबाजों पर बेखौफ होकर हमला बोलते हुए पांच चौके और तीन छक्के लगाकर महज 28 बॉल पर उन्होंने 45 रन बना डाले. जब वो अपने असली रंग में आ रहे थे तभी बाउंड्री पर लपके गए विवादित कैच ने वापसी का फरमान सुना दिया.



Source link