सिंहस्थ 2028 पर बड़ा अपडेट, लैंड पूलिंग खत्‍म, सीएम बोले- दुनिया देखेगी वैभव

सिंहस्थ 2028 पर बड़ा अपडेट, लैंड पूलिंग खत्‍म, सीएम बोले- दुनिया देखेगी वैभव


Last Updated:

Simhastha 2028 : उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. मुख्यमंत्री ने किसानों के विरोध को देखते हुए लैंड पूलिंग योजना को पूरी तरह निरस्त कर दिया. बैठक में किसान संघ, बीजेपी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन मौजूद थे. किसानों ने जमीन अधिग्रहण को लेकर आपत्ति जताई थी. सरकार ने इन भावनाओं का सम्मान करते हुए योजना वापस ले ली.

ख़बरें फटाफट

उज्‍जैन में सिंहस्‍थ 2028 की लैंड पूलिंग योजना पूरी तरह खत्‍म कर दी गई है.

भोपाल/ उज्‍जैन.  सिंहस्थ लैंड पूलिंग योजना को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है. सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला हुआ. बैठक में किसान संघ, बीजेपी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन शामिल रहे. बैठक का केंद्र लैंड पूलिंग योजना और किसानों की आपत्तियां थीं.  अब सरकार ने किसानों के हित में यह फैसला लिया है. सरकार का कहना है कि संवाद के साथ सारे फैसले होंगे. किसानों ने साफ कहा था कि जमीन उनकी आजीविका है. अधिग्रहण से जीवन प्रभावित होगा.

कई किसानों ने बताया कि वे किसी भी कीमत पर भूमि छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं. यही मुद्दा लंबे समय से विरोध का कारण बना हुआ था. मुख्यमंत्री ने किसानों की सभी आपत्तियों को ध्यान से सुना. अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. स्थिति समझने के बाद उन्होंने बड़ा निर्णय लिया. CM ने कहा कि सिंहस्थ 2028 दुनिया को मध्य प्रदेश का वैभव दिखाएगा. आयोजन दिव्य और भव्य रूप में होगा. लेकिन किसानों के हित सर्वोच्च रहेंगे.

लैंड पूलिंग से जुड़े सभी नोटिफिकेशन वापस लिए जाएं
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लैंड पूलिंग से जुड़े सभी नोटिफिकेशन वापस लिए जाएं. सरकार ने कहा कि सिंहस्थ की तैयारियां वैकल्पिक जमीन और नए प्रबंधन मॉडल पर आगे बढ़ेंगी. साधु संतों की सुविधाएं, श्रद्धालुओं की व्यवस्थाएं और यातायात योजना नए सिरे से बनाई जाएगी. लेकिन किसानों की जमीन सुरक्षित रहेगी. CM ने कहा कि सिंहस्थ केवल एक आयोजन नहीं. यह हमारी सांस्कृतिक पहचान है. इसकी तैयारी में कोई समझौता नहीं होगा. लेकिन यह आयोजन जनता और किसानों की सहमति से आगे बढ़ेगा.

सिंहस्थ की योजना अब और पारदर्शी
सरकार ने आश्वासन दिया है कि सिंहस्थ की योजना अब और पारदर्शी होगी. सभी महत्वपूर्ण निर्णय संवाद के साथ लिए जाएंगे. किसान संघ ने कहा कि यह फैसला भविष्य की नीति का महत्वपूर्ण संदेश है. बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, और किसान संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे. किसान संघ ने फैसला सुनते ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. संगठन ने कहा कि सरकार ने किसानों की भावना का सम्मान किया और यह निर्णय ऐतिहासिक साबित होगा.

साधु-संतों की सुविधाओं, श्रद्धालुओं की जरूरतों और ट्रैफिक-व्यवस्था पर नई कार्ययोजना
सरकार ने आश्वासन दिया कि सिंहस्थ 2028 का आयोजन और भी भव्य रूप में होगा. साधु-संतों की सुविधाओं, श्रद्धालुओं की जरूरतों और ट्रैफिक-व्यवस्था पर नई कार्ययोजना बनेगी. लेकिन किसानों की जमीन सुरक्षित रहेगी. किसान संघ ने कहा कि सरकार ने विश्वास बहाल किया है. सिंहस्थ की जिम्मेदारियां मिलकर निभाई जाएंगी.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सिंहस्थ 2028 पर बड़ा अपडेट, लैंड पूलिंग खत्‍म, सीएम बोले- दुनिया देखेगी वैभव



Source link