Ashes Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक एशेज में भिड़ने के लिए तैयार हैं. 21 नवंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. पैट कमिंस की अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालेंगे. वहीं, इंग्लैंड की कप्तानी बेन स्टोक्स के पास है. इंग्लैंड 2010-11 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली एशेज सीरीज जीत की तलाश में है. पांचों टेस्ट मैच पर्थ, ब्रिस्बेन, एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
एशेज की शुरुआत 1882-83 में हुई थी और उसके बाद से एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिले हैं. कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी बने हैं जो अभी तक नहीं टूटे हैं. उन्हीं में एक पारी में सबसे ज्यादा रनों का कीर्तिमान भी है. 1877 से अब तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 361 मैच खेले गए हैं. इस दौरान कंगारू टीम को 152 मुकाबलों में जीत मिल है. 112 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं. 97 टेस्ट मैच ड्रॉ हुए.
एशेज सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट- 21 नवंबर- पर्थ
दूसरा टेस्ट- 4 दिसंबर- ब्रिस्बेन
तीसरा टेस्ट- 17 दिसंबर- एडिलेड
चौथा टेस्ट- 26 दिसंबर- मेलबर्न
पांचवां टेस्ट- 4 जनवरी- सिडनी
एशेज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं
ऑस्ट्रेलिया (पहले टेस्ट के लिए): स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, जेक वेदरल्ड, कैमरन ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क.
इंग्लैंड: हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैकब बेथेल, विल जैक्स, गस एटकिंसन, ओली पोप, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग, मार्क वुड.
ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं? राहुल द्रविड़ से ज्यादा गौतम गंभीर की कोचिंग में टेस्ट हारा भारत, रवि शास्त्री से भी रिकॉर्ड खराब
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
एशेज 2025-26 कब शुरू होगा?
एशेज 2025-26 शुक्रवार, 21 नवंबर को पर्थ में शुरू होगा.
एशेज 2025-26 के मैच किन स्थानों पर खेले जाएंगे?
एशेज 2025-26 के मैच पर्थ, ब्रिस्बेन, एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे.
एशेज 2025-26 के मैचों का टॉस किस समय होगा?
एशेज 2025-26 के पहले मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे, दूसरे मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे और आखिरी तीन मैचों का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे होगा.
एशेज 2025-26 के मैच किस समय शुरू होंगे?
एशेज 2025-26 का पहला मैच भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे, दूसरा मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे और आखिरी तीन मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होंगे.
भारत में एशेज 2025-26 मैचों का सीधा प्रसारण कहां देखें?
एशेज 2025-26 का सीधा प्रसारण भारतीय प्रशंसकों के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा.
भारत में एशेज 2025-26 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
एशेज 2025-26 की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय प्रशंसकों के लिए जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.