बीएलओ ने अभी तक एक भी फॉर्म अपलोड नहीं किया: झाबुआ में एसडीएम ने निरीक्षण के बाद 11 BLO को नोटिस जारी – Jhabua News

बीएलओ ने अभी तक एक भी फॉर्म अपलोड नहीं किया:  झाबुआ में एसडीएम ने निरीक्षण के बाद 11 BLO को नोटिस जारी – Jhabua News


झाबुआ में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) प्रक्रिया के दौरान लापरवाही सामने आई है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में ढिलाई बरतने पर 11 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

.

सोमवार को एसडीएम और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भास्कर गाचले ने स्वयं विभिन्न गांवों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

पुनरीक्षण अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चल रहा है। इसमें BLOs को मतदाताओं से फॉर्म प्राप्त कर उन्हें समय पर अपलोड करना अनिवार्य है। हालांकि, 17 नवंबर तक 11 BLOs ने एक भी फॉर्म अपलोड नहीं किया गया, जिससे उनकी प्रगति शून्य दर्ज हुई।

इन बीएलओ को दिए गए नोटिस

जिन BLOs को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें देवीसिंह (25 नवापाड़ा), अनसिंह भाबोर (133 खेड़ी), दिलीपसिंह भाटी (356 चुलिया), छगन (138 काकरादरा खुर्द), मानसिंह भयड़िया (308 धामनी कटारा), वीरसिंह देवल (313 परतली), दिलीपसिंह सिसोदिया (344 पारबयडी), कुंवरसिंह भाबोर (315 डिग्गी), रमेश बामनिया (187 बावड़ी माफी), वेलसिंह गुंडिया (160 चोरा) और बालूसिंह बघेल (354 कोल्पाबयडा) शामिल हैं।

इन सभी BLOs को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(1) के तहत नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। निर्धारित समय में स्पष्टीकरण न देने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

एसडीएम भास्कर गाचले ने सलेरा, दोतड़, नाद और पड़लवा सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर पुनरीक्षण कार्य की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। कुछ स्थानों पर कार्य संतोषजनक पाया गया, जबकि कई जगह BLOs की प्रगति बेहद धीमी मिली।

निरीक्षण के बाद एसडीएम ने निर्देश दिए कि “गहन पुनरीक्षण कार्य चुनाव प्रक्रिया की नींव है। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”



Source link