School Time Changed: भोपाल-इंदौर-सागर में स्‍कूलों का समय बदला, ठंड और शीत लहर बढ़ी

School Time Changed: भोपाल-इंदौर-सागर में स्‍कूलों का समय बदला, ठंड और शीत लहर बढ़ी


Last Updated:

Cold Wave MP School Time Changed: मौसम विभाग ने भोपाल, सागर, इंदौर सहित कई जिलों के लिए अगले दो दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया है. इसको देखते हुए कुछ जिलों में स्‍कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. एमपी में गुरुवार से ठंड में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

मध्‍य प्रदेश में शीत लहर के कारण स्‍कूलों का समय बदल दिया गया है.

भोपाल/ इंदौर/ सागर. मध्य प्रदेश में ठंड ने इस बार समय से पहले दस्तक दे दी है. शीतलहर लगातार तेज हो रही है और कई जिलों में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. इसी बीच प्रदेश के तीन बड़े शहरों भोपाल, इंदौर और सागर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा समेत कुछ जिलों में पहले ही स्‍कूलों का समय बदल दिया गया था. वहीं कुछ अन्‍य जिलों में स्‍कूलों का समय बदला जा रहा है.

Indore School Time Change : इंदौर में रविवार को सीजन का पहला कोल्ड-डे दर्ज हुआ. दिन का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रहा. यह सामान्य से 5 डिग्री कम था. रात का तापमान 7.2 डिग्री रहा. यह सामान्य से 7 डिग्री कम है. मौसम केंद्र के अनुसार, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो तो कोल्ड-डे घोषित किया जाता है. इंदौर में यही स्थिति बनी.

18 नवंबर से सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 9 बजे से
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बढ़ती शीतलहर को देखते हुए तत्काल निर्णय लिया. अब 18 नवंबर से सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 9 बजे से लगेंगे. छात्रों को सुबह की कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए यह बदलाव लागू किया गया है. प्रशासन ने जिला शिक्षा अधिकारी को साफ निर्देश दिए हैं कि स्कूल समय का सख्ती से पालन कराया जाए.

Bhopal School Time Changed : राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर कम नहीं है. शनिवार और रविवार की रात पारा 6.4 डिग्री तक पहुंच गया. इसे देखते हुए डीईओ एनके अहिरवार ने आदेश जारी किए हैं. अब भोपाल के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 8.30 बजे के बाद ही लगेंगे.

Sagar School Time Changed : सागर जिले में भी स्कूलों का समय बदल दिया गया है. यहां अब कक्षाएं सुबह 8.30 बजे से होंगी. कई इलाकों में सुबह स्कूल जाते समय बच्चों के हाथ-पैर ठंड से सुन्न हो रहे थे. प्रशासन ने इससे राहत देने के लिए समय बढ़ाया है.

कई जिलों के लिए अगले दो दिनों तक यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने इंदौर सहित कई जिलों के लिए अगले दो दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया है. लगातार नौवीं रात तेज शीतलहर का दौर चला है. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि गुरुवार से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद शीतलहर की स्थिति कमजोर होगी और लोगों को कुछ राहत मिलेगी. प्रदेश के 11 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है. पहाड़ी और खुले इलाकों में पाला जमने की स्थिति बन रही है. प्रशासन ने स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. छात्रों और अभिभावकों से गर्म कपड़ों का उपयोग बढ़ाने की अपील की गई है.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

भोपाल-इंदौर-सागर में स्‍कूलों का समय बदला, ठंड और शीत लहर बढ़ी



Source link