इन किसानों के खाते में अटक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त

इन किसानों के खाते में अटक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त


Last Updated:

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त आने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि 19 नवंबर दिन बुधवार को प्रधानमंत्री के द्वारा देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर की जाएगी 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त आने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है. 19 नवंबर दिन बुधवार को प्रधानमंत्री के द्वारा देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर की जाएगी पीएम सम्मन निधि की 21वीं किस्त के रूप में किसानों के खाते में दो हजार रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे. यह राशि सभी किसानों की खाते में नहीं जाएगी. जिन किसानों की ई केवाईसी नहीं हुई है तो वह इससे वंचित रह जाएंगे.

किसानों को आर्थिक मदद करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में साल भर में दो-दो हजार की तीन किस्त और राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री सम्मान निधि के रूप में दो-दो हजार की तीन किस्त कुल 6 किस्त के रूप में 12000 की राशि किसानों को साल भर में ट्रांसफर की जाती है.अब ऐसे किसान जिन्होंने ई केवाईसी नहीं करवाई है. वे जल्द से जल्द ई केवाईसी करवाये, इसके अलावा जिनके आधार कार्ड अकाउंट से लिंक नहीं है जिन्होंने डीबीटी नहीं करवाई है. इनकी फार्मर आईडी नहीं बनी है. वह भी इस काम को करवा ले नहीं तो आपको पात्र होते हुए भी 2000 की राशि खाते में ट्रांसफर नहीं की जाएगी.

3 लाख से अधिक किसानों को मिला राशि
कृषि अधिकारियों के अनुसार मध्य प्रदेश और सागर में सबसे अधिक केवाईसी नहीं होने की वजह से किसान इस योजना की किस्त का लाभ लेने से वंचित हो सकते हैं. सागर जिले में 3 लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि की राशि मिलती है. लेकिन इसमें 10 परसेंट से अधिक किसानों ने ई केवाईसी नहीं करवाई है

ऐसे ऑनलाइन करें e-KYC
पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
यहां ‘eKYC’ ऑप्शन पर क्लिक करें
अब आधार नंबर और कैप्चा डालें
आपके मोबाइल पर आया OTP डालकर सब्मिट कर दें

2,000 रुपये की किस्त जारी
कई बार ऐसा भी हो सकता है कि सरकार की तरफ से 2,000 रुपये की किस्त जारी तो की जाती है. लेकिन वो किसानों के बैंक अकाउंट में नहीं पहुंचती. इसके पीछे बैंक डिटेल में गड़बड़ी जैसे कारण हो सकते हैं. जैसे IFSC कोड गलत है या अकाउंट बंद हो गया है. ऐसे में अपनी बैंक डिटेल्स एक बार क्रॉस चेक

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

इन किसानों के खाते में अटक सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त



Source link