उज्जैन में लगातार पारे में हो रही है गिरावट को देखते कलेक्टर रौशन सिंह ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक का किया।
.
उज्जैन जिला अंतर्गत संचालित शासकीय/अशासकीय/ सी.बी.एस.ई./ आईसीएसई / माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में शीतऋतु एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के समस्त विद्यालयों के लिए समय में परिवर्तन करते हुए शाला संचालन का समय प्रातः 9.00 बजे के पूर्व एवं सायं 4.00 बजे के पश्चात् नहीं रखे जाने के आदेश जारी किये है। सभी स्कूल प्रातः 09.00 बजे से सायं 04.00 के मध्य ही होने के आदेश जारी कर दिए हैं। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होकर दिनांक 31.01.2026 तक लागू रहेगा।