21 नवंबर से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है. इस ऐतिहासिक सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इंग्लैंड का रिकॉर्ड पिछले कुछ सालों में बेहद ही खराब रहा है. पूरे क्रिकेट जगत में स्टीव स्मिथ और जो रूट के नाम की चर्चा सब कर रहे हैं, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो गेंद और बल्ले दोनों से ही बेहद खूंखार खिलाड़ी रहा है. दरअसल, ये दिग्गज कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के तूफानी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स हैं. स्टोक्स के रिकॉर्ड एशेज में बेहद शानदार रहे हैं. आइए जानते हैं स्टोक्स कौन-कौन सा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
सबसे ज्यादा छक्के
इंग्लैंड के कप्तान अभी तक 115 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. वह इस फॉर्मेट के बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्होंने अभी तक अपने टेस्ट करियर के दौरान 205 पारियों में 7032 रन बनाए हैं. इस दौरान स्टोक्स ने 810 चौके और 136 ठोकने का काम किया है. बता दें कि अगर इन जबरदस्त मुकाबलों में अगर 14 छक्के ठोक देंगे, तो वह 150 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले टेस्ट खिलाड़ी बन जाएंगे. उनसे पीछे इस फेहरिस्त में ब्रैंडन मैकुलम और एडम गिलक्रिस्ट का नाम है.
एशेज में करेंगे कारनामा
मौजूदा इंग्लैंड की टीम में बेन स्टोक्स के नाम एशेज के इतिहास में खेले 24 टेस्ट मैचों की 45 पारियों में 36.78 की बल्लेबाजी औसत से 1562 रन है. उन्होंने अपने एशेज करियर के दौरान 4 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 155 रनों का रहा है. बता दें कि मौजूदा खिलाड़ियों में वह सबसे ज्यादा रन बनाने का मामले में तीसरे पायदान पर हैं. स्टोक्स के नाम अपने घरेलू मैदान में 1047 रन है. ऐसे में उनके सामने इस बार अपनी टीम की नेतृत्व के साथ बेहतर परफॉर्म करने का भी जिम्मा होगा. देखना दिलचस्प होगा की स्टोक्स कैसा प्रदर्शन करते हैं.
गेंदबाजी में भी कमाल
गेंदबाजी की बात करें तो स्टोक्स के नाम 24 मैचों की 31 पारियों में 3.89 की इकोनॉमी से 41 विकेट लेने का रिकॉर्ड हासिल किया है. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 6/36 का रहा है. वहीं, उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल पूरा किया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस बार उनके पास कप्तानी की बागडोर है, ऐसे में उनके ऊपर बेहतर प्रदर्शन करने के दारोमदार होगा. देखना दिलचस्प होगा स्टोक्स कैसा खेल दिखाते हैं.
ये भी पढ़ें: बाबर के निशाने पर कई रिकॉर्ड…, ट्राई सीरीज के दौरान करेंगे ऐतिहासिक कारनामा, दंग रह जाएगे क्रिकेट जगत