Last Updated:
Burhanpur News: छात्र कुणाल ने कहा कि मैं लोधी सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ता हूं. मैने सोशल मीडिया का सहारा लिया. अभी जो देश में चंद्रयान 3 हमारे आगे वैज्ञानिकों ने बनाया मैंने उसी की तर्ज पर एक मॉडल तैयार किया है.
मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों में टैलेंट देखने के लिए मिलता है. लोधीपुरा की हिंदी प्राथमिक शाला में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले कुणाल ने अपने घर में मौजूद कबाड़ में पड़ी सामग्री से चंद्रयान-3 का मॉडल बनाया है. विद्यार्थी ने यह संदेश दिया है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी टैलेंटेड है वे कई तरह की मशीनरी तैयार कर सकते हैं.
मेरा सपना वैज्ञानिक बनने का है. इसलिए मैं लगातार अपने घर पर नवाचार करता रहता हूं. इस बार भी मैंने अपने घर पर मौजूद पानी की बोतल कागज लकड़ी खाली इंजेक्शन इन सभी चीजों का इस्तेमाल कर यह चंद्रयान-3 का मॉडल बनाया है. जिसकी जिले में प्रशंसा हो रही है.
विद्यार्थी ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब कबाड़ में घर में रखी हुई सामग्री से चंद्रयान-3 बनाने वाले कुणाल से बात की तो उन्हें बताया कि मैं लोधी सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ता हूं. मैने सोशल मीडिया का सहारा लिया और अभी जो देश में चंद्रयान 3 हमारे आगे वैज्ञानिकों ने बनाया मैंने उसी की तर्ज पर एक मॉडल तैयार किया है. उसमें घर में मौजूद कबाड़ में रखी हुई वस्तुओं का इस्तेमाल किया है. इसको बनाने के लिए 24 घंटे का समय लगा है. यह जब बनकर तैयार हुआ तो मैं स्कूल में लेकर गया तो स्कूल में भी मेरे शिक्षकों ने मेरी सराहना की और अन्य विद्यार्थी भी इसको देखने के लिए आ रहे हैं मेरा सपना है कि मैं वैज्ञानिक बनू इसके लिए छोटे प्रयास करते रहता हूं.
माता-पिता करते हैं मजदूरी
बेटे का कहना है कि मेरे पिता प्रमोद मजदूरी का काम करते है. मेरा सपना वैज्ञानिक बनने का है मैं सरकारी स्कूल में पढ़ाई करता हूं लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ में इस तरह के मॉडल भी बनाते रहता हूं. यह मॉडल मैंने पहली बार बड़े रूप में बनाया है. स्कूल में होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में मैं कई मॉडल बन चुका हूं. मुझे बचपन से ही वैज्ञानिकों के द्वारा बनाई जाने वाली मिसाइल मशीनरींयों को बनाने का शौक है. मैं अपने घर खर्च की राशि भी जमा कर कर रखता हूं. जब यदि कोई बाजार से कोई सामान खरीद कर लाना पड़ता है तो इस राशि से लेकर आता हूं.