खरगोन पश्चिम क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ जिला: राष्ट्रपति ने कलेक्टर भव्या मित्तल को दिया राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 25 लाख प्रोत्साहन राशि मिली – Khargone News

खरगोन पश्चिम क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ जिला:  राष्ट्रपति ने कलेक्टर भव्या मित्तल को दिया राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 25 लाख प्रोत्साहन राशि मिली – Khargone News


नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में खरगोन को बड़ी उपलब्धि मिली है। जिले को देश के पश्चिम क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ जिले के राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलेक्टर भव

.

खरगोन जिले में 4.21 लाख जल संरचनाएं निर्मित कर 2.31 करोड़ घनमीटर जल भंडारण क्षमता बढ़ाई गई है। पश्चिमी क्षेत्र में श्रेणी 3 अंतर्गत 13वां स्थान हासिल किया। जिले में 5606 जल संरक्षण कार्य पूर्ण कर सत्यापन कराया।

जिले में नदियों के संरक्षण और तटों के जीर्णोद्धार के लिए नर्मदा, नानी, वंशावली और बोराड़ नदियों के 8000 हेक्टेयर क्षेत्रफल के क्षरित लैंडस्केप को स्टॉप डैम, चेक डैम, खेत तालाब, लूस बोल्डर स्ट्रक्चर के माध्यम से संरक्षित किया गया। सहायक नदियां, जो पहले नवंबर या दिसंबर तक सूख जाती थीं, अब अप्रैल तक बह रही हैं। कुंदा के जलग्रहण क्षेत्र के किनारे 627 अतिक्रमण हटाकर मुक्त कराई 106 एकड़ भूमि में निधिवन स्थापित कर पर्यटन स्थल बनाया गया है। जिले में कुल 4,21,182 संरचना निर्माण से भूजल स्तर में बढ़ाया गया।

जिले के निकायों की मैपिंग कर 45 ऐतिहासिक बावड़ियों का जीर्णोद्धार किया। सूक्ष्म सिंचाई अंतर्गत 48,975 हेक्टेयर में 3,290 हेक्टेयर नया क्षेत्रफल बढ़ाया। 156 नए अमृत सरोवर सहित 2,31,75,828 घनमीटर की जल भंडारण क्षमता बनाई है।

जल संचय जन भागीदारी 1.0 अभियान के अंतर्गत 1 अप्रैल 2024 से 31 मई 2025 तक जिले में 5606 जल संरक्षण काम पूरे कर जिओ टैगिंग के बाद पोर्टल पर सत्यापित किए। खेत तालाब, स्टॉप डैम, कंटूर-ट्रेंच, सोकपिट, चेकडैम, कपिलधारा आदि प्रमुख जल संरचनाएं शामिल हैं। अभियान में 757 काम प्रगतिरत हैं।



Source link