चाकू से युवक की हत्या करने वाले 3 आरोपी पकड़ाए: डबरा रेलवे स्टेशन पर किया था हमला, 3 लोग अब भी फरार – Dabra News

चाकू से युवक की हत्या करने वाले 3 आरोपी पकड़ाए:  डबरा रेलवे स्टेशन पर किया था हमला, 3 लोग अब भी फरार – Dabra News



डबरा रेलवे स्टेशन पर दो दिन पहले हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में विशाल जाटव (23 वर्ष), रवि जाटव (22 वर्ष) और अंश जोशी (22 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी जवाहर कॉलोनी डबरा के निवासी हैं। वहीं इस

.

ये है पूरा मामला

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, 15 नवंबर की शाम उमेश जाट अपने साथियों गोलू उर्फ संदीप जाटव, मनोज जाटव और सिद्धांत चौरसिया के साथ चंबल एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। तभी विशाल जाटव, रवि जाटव और अंश जोशी अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उन पर अचानक हमला कर दिया।

विवाद के दौरान विशाल ने अपनी पैंट की जेब से चाकू निकालकर गोलू के पेट में वार कर दिया, जबकि मनोज पर भी चाकू से हमला किया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद जीआरपी ग्वालियर बीजी ने मर्ग 77/25 को हत्या के मामले में बदलते हुए अपक्र 1256/25 धारा 115(2), 296, 109, 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया और तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपियों की संभावित लोकेशंस पर लगातार दबिश दी गई। तब आरोपी पकड़ाए।



Source link