छतरपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक गिरा: घना कोहरा छाया, फसलों पर ओस की बूंदें दिखीं; किसानों को फसलों के लिए फायदा – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक गिरा:  घना कोहरा छाया, फसलों पर ओस की बूंदें दिखीं; किसानों को फसलों के लिए फायदा – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर में सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक ठंड ने तेज असर दिखाया। सुबह 7 बजे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहर की बाहरी सीमाओं पर करीब 2 किलोमीटर तक घना कोहरा छाया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 25 डिग्री, हवा की गति 2 किमी/घंटा और नमी 51 प्रतिशत दर्ज की गई। रात का तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और दिन में आसमान साफ रहेगा।

किसानों को ठंड से फायदा मिलने की उम्मीद

ठंड बढ़ने से किसानों को फसलों के लिए लाभ मिलने की संभावना है। जिले में गेहूं, ज्वार, लाहा, चना और मटर की बुवाई लगभग पूरी हो चुकी है। सुबह फसलों पर ओस की बूंदें देखी जा रही हैं, जिन्हें पैदावार के लिए लाभकारी माना गया है।

सुबह-सुबह फसलों पर ओस की बूंदें दिखीं।

ठंड के कारण लोग सुबह, शाम और रात में गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मफलर, जैकेट और दस्ताने पहनकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। साथ ही गर्म भोजन और पेय पदार्थों का सेवन बढ़ गया है।

नौगांव और खजुराहो में अधिक ठंड

नौगांव और खजुराहो में ठंड का असर ज्यादा देखा गया। नौगांव में कुछ दिन पहले तापमान 1 डिग्री तक दर्ज हुआ। इन क्षेत्रों में अधिक ठंड का कारण भौगोलिक संरचना, ग्रेनाइट की चट्टानें और अक्षांशीय स्थिति मानी जा रही है। हिमालय से आने वाली उत्तरी-पूर्वी हवाएं सबसे पहले इन्हीं क्षेत्रों को प्रभावित करती हैं।

विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, पौष्टिक भोजन और गर्म पेय पदार्थ लें। सुबह की धूप में बैठें, हल्का व्यायाम करें और पर्याप्त नींद लें।



Source link