SL vs PAK: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज चर्चा में रही. सीरीज में पाकिस्तान ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज की. लेकिन इस बीच एक विस्फोट ने पूरी श्रीलंका टीम को टेंशन में डाल दिया था. अब वनडे सीरीज में हार के बाद श्रीलंका टीम में उथल-पुथल देखने को मिली है. श्रीलंका टीम का कप्तान भी बदल गया है. श्रीलंका टीम की कमान चरिथ असलंका के हाथों में थी, लेकिन अब पाकिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज में श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका करेंगे.
क्यों बदला श्रीलंका का कप्तान?
नियमित कप्तान चरित असलांका के बीमारी की वजह से स्वदेश लौट जाने के कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह अनुभवी ऑलराउंडर शनाका को कप्तानी सौंपी है. कप्तान चरित असलांका के साथ ही तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो भी बीमारी की वजह से त्रिकोणीय टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. टीम मैनेजमेंट ने भविष्य के टूर्नामेंट्स को देखते हुए और दोनों खिलाड़ियों पर कोई रिस्क नहीं लिया है और सीरीज से आराम देने का फैसला किया.
हसरंगा को कौन करेगा रिप्लेस?
त्रिकोणीय टी20 सीरीज के लिए विजयकांत व्यासकांथ और पवन रथनायके को भी टीम में जगह दी गई है. व्यासकांथ को वानिंदु हसरंगा की जगह टीम में जगह दी गई है. हसरंगा वनडे सीरीज के दौरान हुई इंजरी से रिकवर कर रहे हैं. व्यासकांथ फिलहाल कतर में आयोजित की जा रही एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें.. IND vs SA: टेम्बा बावुमा दोहरा देंगे पुराना इतिहास? 25 साल पहले सचिन की कप्तानी पर लगा था ‘दाग’, अब किसकी बारी?
पाकिस्तान में हुआ था विस्फोट
श्रीलंका त्रिकोणीय टी20 सीरीज की शुरुआत 20 नवंबर को रावलपिंडी में जिम्बाब्वे के खिलाफ करेगी. इस्लामाबाद में हुए विस्फोट के बाद श्रीलंका के कई क्रिकेटरों ने स्वदेश वापस लौटने का फैसला लिया था. लेकिन, पीसीबी और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में बातचीत और पीसीबी द्वारा श्रीलंकाई क्रिकेटरों की सुरक्षा बढ़ाने के आश्वासन के बाद त्रिकोणीय टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया गया था. पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा टूर्नामेंट की तीसरी टीम जिम्बाब्वे है. पूर्व में अफगानिस्तान टूर्नामेंट का हिस्सा थी, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से की गई बमबारी के बाद अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था.