रविंद्र भवन में आज शाम गजलों की प्रस्तुति: मानव संग्रहालय में देख सकते हैं खास प्रदर्शनी; जानिए भोपाल में कहां–क्या खास – Bhopal News

रविंद्र भवन में आज शाम गजलों की प्रस्तुति:  मानव संग्रहालय में देख सकते हैं खास प्रदर्शनी; जानिए भोपाल में कहां–क्या खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधाएं जो, आपसे जुड़ी हैं…

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

  • ट्रेन संख्या 18235- भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस: तारीख- 17 और 18 नवंबर 2025, इसमें 1 अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ा जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 14814- भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस: तारीख- 17 और 18 नवंबर 2025, इसमें भी 1 अतिरिक्त सामान्य कोच लगाया जाएगा।

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
  • दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।

गजल परफॉर्मेंस

  • स्वर शाला म्यूजिक क्लब द्वारा भोपाल में गजलों की एक खास शाम आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में मशहूर गजल गायक और संगीत कोच अनूप श्रीवास्तव अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम 18 नवंबर 2025 को शाम 6:30 बजे रविंद्र भवन, भोपाल में होगा। आयोजकों के अनुसार, श्रोताओं को क्लासिकल टच के साथ soulful गजलों का एक यादगार अनुभव मिलेगा।

प्रदर्शनी

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS) में परधान गोंड महिला कलाकारों के सामूहिक समूह ‘सुर्तेली’ की प्रथम कला प्रदर्शनी “मैं / I” का वीथी संकुल भवन स्थित प्रदर्शनी हॉल में चल रही है। यह प्रदर्शनी 30 नवम्बर 2025 तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इसके लिए मानव संग्रहालय का टिकट लेना होगा।
कैंपस

19 नवंबर से होगी डीएलएड की परीक्षाएं

  • मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) फर्स्ट और सेकेंड ईयर द्वितीय अवसर परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 19 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
  • इसके तहत फर्स्ट ईयर की परीक्षा 29 नवंबर और सेकेंड ईयर की परीक्षा 27 नवंबर तक आयोजित होंगी। मंडल ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सार्वजनिक या स्थायी अवकाश होने पर भी परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी। इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा।

बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय

  • भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) भोपाल ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

काम की जरूरी लिंक्स



Source link