दीपचंद की चाकू से हमला कर हत्या की गई।
सागर के कैंट थाना क्षेत्र के भगवानगंज स्टेशन रोड पर सोमवार रात एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय दीपचंद साहू निवासी अंबेडकर वार्ड के रूप में हुई है, जो एक शिक्षिका का ड्राइवर था। दुखद बात यह है कि आज (18 नवंबर) को उसक
.
जानकारी के अनुसार, मृतक दीपचंद साहू भैसवाही गिरवर के स्कूल में पदस्थ एक शिक्षिका का ड्राइवर था। वह कार चलाता था। सोमवार की शाम वह कार लेकर भगवानगंज स्थित एक कार पार्लर पर कार का काम कराने पहुंचा था।
कार का काम शिक्षिका देख रही थीं। तभी ड्राइवर दीपचंद कार पार्लर से बाहर आया। इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश बदमाश आए और उन्होंने दीपचंद पर चाकू से हमला कर दिया। घटना देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दीपचंद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने दीपचंद को मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
आज थी गोद भराई, 4 दिसंबर को थी शादी मृतक के भाई संतोष साहू ने बताया कि हम लोग तीन भाई थे और दीपचंद सबसे छोटा भाई था। उसकी शादी होने वाली थी। आज (18 नवंबर) को लड़की के घर गोद भराई की रस्म के लिए जाने वाले थे और 4 दिसंबर को उसकी शादी थी।
भाई ने बताया कि शादी की तैयारियां घर में चल रही थीं। कार्ड छप चुके थे। रिश्तेदार भी आना शुरू हो गए थे। गोद भराई की रस्म के लिए तैयारी पूरी हो चुकी थी। सुबह बिचपुरी परिवार के लोग जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले यह वारदात हो गई।
वारदातस्थल पर पसरा रहा सन्नाटा।
पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज संतोष साहू ने बताया कि वारदात किसने और क्यों की, यह स्पष्ट पता नहीं है। लेकिन करीब दो माह पहले भाई (दीपचंद) का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। वारदात सामने आते ही कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने वारदातस्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं, जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं।
एएसपी बोले- जल्द पकड़ेंगे आरोपी एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। मृतक पेशे से ड्राइवर था। वारदातस्थल के आसपास के कैमरों में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वारदात क्यों और किस कारण से की गई है, इस संबंध में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।