Last Updated:
Chhatarpur News: रविंद्र ने लोकल 18 से कहा कि उनके पास रोजाना करीब 300 ग्राहक आते हैं. हाट बाजार में आसानी से पांच हजार रुपये का फूड आइटम दिनभर में बेच लेते हैं. लागत निकालने के बाद दो से तीन हजार रुपये का मुनाफा हो जाता है.
छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रविंद्र कभी गुजरात कमाने जाते थे लेकिन जब बाहर रहकर भी कुछ बचा नहीं पा रहे थे, तो इसके बाद उन्होंने अपने जिले में ही आकर स्ट्रीट फूड का ठेला खोला. आज रविंद्र इस काम में इतने एक्सपर्ट हो गए हैं कि लोग इनकी चटनी खाने के लिए यहां दौड़े चले आते हैं. लोग इस चटनी को फिंगर, मोमो आदि के साथ खाना पसंद करते हैं. छतरपुर जिले के लवकुश नगर के रहने वाले रविंद्र ने कई साल गुजरात के सूरत में काम किया लेकिन सालों काम करने के बाद भी पैसों की बचत नहीं कर पा रहे थे. मेहनत खूब की थी लेकिन पैसा नहीं बच रहा था. तब रविंद्र ने बहुत सोच-विचार किया और फिर वापस घर आ गए.
शुरुआत में तो रविंद्र को कुछ समझ नहीं आ रहा था लेकिन उन्होंने अपने शहर की मार्केट को समझा और स्ट्रीट फूड धंधे पर विचार किया. इसके बाद रविंद्र ने सबसे पहले चटनी बनानी सीखी. बस यहीं से होती है रविंद्र के बिजनेस की शुरुआत. उन्होंने अपने स्ट्रीट फूड ठेले का शुभारंभ कर दिया. वह मोमो, फिंगर, चाउमीन जैसे फूड आइटम बनाने लगे. शुरुआत में तो कस्टमर कम आ रहे थे लेकिन जो भी आए वह परमानेंट ग्राहक बनते गए. सबसे ज्यादा चर्चा उनकी चटपटी और तीखी चटनी की होने लगी. जो लोग एक बार चटनी चखते, तो वह दूसरों को चटनी खाने के लिए साथ ले आते.
स्टूडेंट्स ले जाते हैं चटनी
रविंद्र लोकल 18 को बताते हैं कि हॉस्टल के लड़के सिर्फ यहां चटनी खाने के लिए ही आते हैं. भले ही वह 10 या 20 रुपये के फिंगर, मोमो आदि खाएंगे लेकिन चटनी बहुत ज्यादा लेते हैं. यहां से चटनी पैक कराकर रूम पर ले जाते हैं. वहां वो चटनी को रोटी में चुपड़कर खाते हैं.
10 रुपये से शुरू फिंगर
रविंद्र बताते हैं कि वह शहर के हाट बाजार में दोपहर तीन बजे से फास्टफूड का ठेला लगा लेते हैं और रात करीब 8 बजे घर चले जाते हैं. इसके अलावा वह मार्केट में शाम पांच बजे ठेला लगाते हैं और रात 8 बजे तक सारा माल बेचकर घर लौट जाते हैं. उनके पास फिंगर 10 रुपये से शुरू होते हैं. पेटीज 15 रुपये, चाउमीन 10 से 15 रुपये और मोमो 10 रुपये के 4 मिलते हैं.
महीने की कमाई 30 हजार रुपये
वह आगे बताते हैं कि उनके पास रोजाना लगभग 300 ग्राहक आते हैं. हाट बाजार में आसानी से 5000 रुपये का फूड आइटम दिनभर में बेच लेते हैं, जिसमें लागत निकालने के बाद 2000 से 3000 रुपये का शुद्ध मुनाफा हो जाता है. वहीं हाट बाजार के अलावा मेन मार्केट में हर दिन तीन घंटे दुकान खोलते हैं. तीन घंटे में 2000 रुपये का माल बेच लेते हैं. यह धंधा नौकरी से बहुत अच्छा है. वह अपने घर में ही रहकर 25 से 30 हजार रुपये आसानी से कमा लेते हैं.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.