उज्जैन में ऑफिस में घुसकर युवक को चाकू मारे: वीडियो में हमलावर भागते हुए नजर आए, व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते हमले की आशंका – Ujjain News

उज्जैन में ऑफिस में घुसकर युवक को चाकू मारे:  वीडियो में हमलावर भागते हुए नजर आए, व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते हमले की आशंका – Ujjain News



उज्जैन में युवक को चाकू मारकर बदमाश भागते हुए नजर आए।

उज्जैन में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को उसके ऑफिस में घुसकर चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के दो दिन बाद चाकू मारने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी चाकू मारने के बाद भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तला

.

शांति नगर निवासी अमन प्रजापति का मुनिनगर स्थित दो तालाब पर ऑनलाइन क्लीन नामक ऑफिस है। घटना सोमवार की है। करीब 12 बजे तीन लड़के मुंह पर कपड़ा बांधे आए और पहले तो काम बंद करने के लिए धमकाया व उसे काम बंद करने के लिए धमकाया फिर चाकू मारकर भाग गए।

घायल होने पर अमन के साथी अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस अमन से जानकारी लेने पहुंची। उसने अपने प्रतिस्पर्धी रिश्तेदार पर हमला करवाने की शंका जताई है। घटना में आरोपी पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।



Source link