Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ ODI में शतक जड़ा तो पाकिस्तानी फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पाक फैंस का जश्न लाजमी भी था क्योंकि ढाई साल के लंबे अंतराल के बाद बाबर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सौ का आंकड़ा क्रॉस किया. हालांकि, मंगलवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I मैच में उन्होंने फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया.
पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच T20I त्रिकोणिय सीरीज खेली जा रही है. मंगलवार को रावलपिंडी में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बाबर आजम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इस तरह वो टी20 इंटरनेशनल में 9वीं बार शून्य पर आउट हुए. इस मामले में उन्होंने अपने देश के ही पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया.
बाबर आजम बनाएंगे सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी T20 इंटरनेशनल में में 8 मैचों में शून्य पर आउट हुए थे. जिम्बाब्वे के खिलाफ बिना खाता खोले पवेलियन लौटने के बाद बाबर आजम से इस शर्मनाक मामले में अफरीदी को भी पछाड़ दिया है. वहीं, T20I में अगर वो दो और बाद डक पर आउट हुए तो वो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे.
ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि T20I में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सूची में बाबर आजम अब दूसरे पायदान पर आ गए हैं. उनपर अब नंबर-1 बनने का खतरा मंडरा रहा है. फिलहाल पहले पायदान पर संयुक्त रूप से दो खिलाड़ी हैं. सैम अयूब और उमर अकमल 10-10 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. इसका मतलब है कि अगर बाबर आजम T20I में दो और बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटते हैं तो वो दोनों को पछाड़ते हुए शर्मनाक क्लब में नंबर-1 खिलाड़ी बन जाएंगे.
T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर
10 – सैम अयूब
10 – उमर अकमल
9 – बाबर आजम
8 – शाहिद अफरीदी
बता दें कि बाबर आजम लंबे समय से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में संघर्ष कर रहे हैं. यही वजह है कि उन्हें एशिया कप 2025 के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी. अब उन्होंने T20I में वापसी तो कर ली है, लेकिन पिछली 6 पारियों में से 3 में खाता तक नहीं खोला है.
ये भी पढ़ें: नई गर्लफ्रेंड को अपने घर लेकर गए हार्दिक पांड्या…पंडित जी के सामने जो किया वो VIRAL है