हाइवे पर पांच मौत का कारण रेत से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक लोकेन्द्र, जो दतिया में अपने जीजा की बुआ के घर छुपा हुआ था।
ग्वालियर-झांसी हाईवे पर मालवा कॉलेज के सामने सिकरौदा तिराहा पर एक फॉर्च्यूनर अचानक आगे चल रही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। जिसमें पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार शाम को रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक पुलिस के हाथ आ गया है।
.
तेज धमाके के साथ एक कार ट्रॉली में आकर घुस गई। टक्कर का धक्का इतना तेज था कि मैं सीट से गिर गया था।’ जब मैंने पीछे जाकर देखा तो उसमें कोई जिंदा नहीं था। इतनी लाशें देखकर मैं घबरा गया और भाग गया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसकी सुनाई कहानी को क्रॉस चेक कर रही है।
रविवार की सुबह 6.02 बजे ग्वालियर-झांसी हाईवे पर हुए सड़क हादसे में पांच युवाओं की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को दतिया उसके बहनोई के बुआ के घर से गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के लिए जिम्मेदार रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पिछोर के शंकरपुर निवासी 20 वर्षीय लोकेन्द्र पुत्र रामनाथ बघेल चला रहा था। यह घटना के बाद से ही फरार था।
सोमवार को पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक भोला गुर्जर को पकड़ा था, उससे पूछताछ के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक की लोकेशन मिली थी। पुलिस को पता लगा था कि आरोपी अपने छोटे बहनोई की बुआ कस्तूरी देवी निवासी बिलासपुर लांच दतिया में छुपा हुआ है। जिसके बाद मंगलवार को सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बागौली के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने दबिश दी और आरोपी लोकेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है।
लोकेन्द्र ने अचानक हाईवे पर आने की बात कही हादसे के बाद जैसा अभी तक सामने आया था कि फॉर्च्यूनर कार सवारों के सामने अचानक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ जाने के कारण यह हादसा हुआ है। पकड़े गए चालक ने भी ठीक वही कहानी सुनाई है। उसका कहना है कि वह रेत भरने के बाद रॉयल्टी कराकर जैसे ही हाईवे पर अपनी साइड पर आया तभी पीछे से तेज धमाके के साथ फॉर्च्यूनर कार मेरी गाड़ी में टकरा गई है। यही कहानी अभी तक चश्मदीद व गांव के लोगों ने पुलिस को सुनाई थी। कार में सवार पांचों युवकों की मौत हो जाने से अभी तक हादसा कैसे हुआ यह बात अटकी हुई थी।
मृतक कौशल, अभिमन्यु व शिवम राज पुरोहित
गाना गाते हुए मस्ती में थे, अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें सभी पांच मृतक दोस्त फॉर्च्यूनर कार में बैठे-बैठे गाने गाते हुए मस्ती में चले जा रहे थे। कार के अंदर से ही वीडियो बनाने वाले ने कार के मीटर पर भी फोकस किया है, मतलब वह दिखाना चाह रहे थे कि उनकी फॉर्च्यूनर कार की स्पीड हवा से बातें कर रही थी।
इसी मस्ती और गाने के बीच अचानक सामने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई और यह हादसा हो गया। वीडियो में सभी दोस्त उसी क्रम में बैठे दिख रहे हैं जैसे हादसे के बाद उनके शव मिले हैं। इसीलिए यह वीडियो हादसे से चंद मिनट पहले का बताया जा रहा है। इससे पहले एक वीडियो में वह जौरासी मंदिर के बाहर नाश्ते की दुकान पर समोसा पार्टी करते हुए नजर आए थे।
ऐसे समझिए पूरा मामला शनिवार की रात ग्वालियर के डीडी नगर से फॉर्च्यूनर कार लेकर प्रिंस उर्फ क्षितिज राजावत पुत्र उमेश राजावत अपने दोस्तों आदित्य जादौन, कौशल भदौरिया, अभिमन्यु सिंह तोमर व शिवम राज पुरोहित के साथ घूमने व जश्न मनाने निकला था।
रात भर जश्न मनाया, उसके बाद सुबह 5 बजे जौरासी घाटी स्थित जौरासी वाले हनुमान मंदिर के सामने नाश्ता पॉइंट पर समोसा खाने गए थे। लौटते समय जब वह मालवा कॉलेज के सामने थे तो अचानक सामने आई रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में फॉर्च्यूनर कार पीछे से जा घुसी। जिसमें पांचों दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई थी।
टीआई सिरोल थाना गोविंद बागौली ने बताया-
हादसे का कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक लोकेन्द्र बघेल को उसके जीजा की बुआ के घर दतिया से गिरफ्तार किया गया है। वह कहानी सुना रहा है कि वह अपनी साइड पर जा रहा था। पीछे से कार आकर टकराई है। हादसे के बाद वह डर कर भाग गया था।
