ग्वालियर में नाबालिग से दुष्कर्म: रिश्तेदार ने प्यार में फंसाकर किया शारीरिक शोषण, अब शादी से मुकरा; एफआईआर दर्ज – Gwalior News

ग्वालियर में नाबालिग से दुष्कर्म:  रिश्तेदार ने प्यार में फंसाकर किया शारीरिक शोषण, अब शादी से मुकरा; एफआईआर दर्ज – Gwalior News


ग्वालियर में 17 वर्षीय किशोरी से दोस्ती, प्यार का इजहार, शादी का वादा और फिर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जब किशोरी के परिजनों ने युवक को शादी की बात तय करने के लिए बुलाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। किशोरी की शिकायत पर माधौगंज पुलिस ने प्रक

.

मामला ललितपुर कॉलोनी से जुड़ा है। किशोरी 12वीं कक्षा की छात्रा है और आरोपी युवक उसका दूर का रिश्तेदार है। युवक युगांत शाक्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में किशोरी से मिला था। यहां दोनों में दोस्ती हो गई। 23 सितंबर 2025 को युगांत ने उसे मिलने के लिए रॉक्सी पुल स्थित हैवंश होटल में मिलने बुलाया। किशोरी मिलने पहुंची तो युगांत उसे एक कमरे में ले गया और प्यार का इजहार कर शादी करने की इच्छा जताई।

जब किशोरी शादी के लिए तैयार हो गई, तो युवक ने शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की। किशोरी ने विरोध किया, तो युवक ने समझाया कि अब हम शादी करने वाले हैं इसलिए इसमें कोई परेशानी नहीं है। ऐसा कहकर युवक ने शारीरिक संबंध बना लिए। अक्टूबर में युगांत का जन्मदिन था। इस मौके पर उसने छात्रा को फिर से उसी होटल में बुलाया और उसकी मर्जी के खिलाफ संबंध बनाए। छात्रा ने शादी के लिए कहा तो मुकर गया इसी बीच छात्रा के परिजन को मामले का पता चल गया। उन्होंने जब युगांत से बातचीत की और कहा कि अभी उनकी बेटी नाबालिग है। जैसे ही वह बालिग हो जाएगी तो वह दोनों की शादी करा देंगे। इस पर युगांत शाक्य का कहना था कि वह उससे शादी नहीं करना चाहता है। न ही उसकी इच्छा है, वो तो उसने प्यार का झूठा नाटक किया था। पुलिस का कहना है माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी का कहना है कि

नाबालिग ने अपने ही रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत की थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

QuoteImage



Source link