टीम इंडिया के स्टार को मुस्लिम लड़की से प्यार, शादी के लिए तोड़ी धर्म दीवार

टीम इंडिया के स्टार को मुस्लिम लड़की से प्यार, शादी के लिए तोड़ी धर्म दीवार


नई दिल्ली: कहते हैं किसी को शिद्दत से चाहो तो कायनात भी उससे मिलाकर ही रहती है… यूं तो आपने कई भारतीय क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज पढ़ी या सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको टीम इंडिया के एक ऐसे स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने उम्र में 6 साल बड़ी लड़की से प्यार किया और फिर उसी को अपना हमसफर भी बना लिया. बड़ी बात यह कि उनकी पत्नी मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं. यह सफर आसान नहीं था. तमाम मुश्किलें आईं, लेकिन प्यार को पाने के लिए इस क्रिकेटर ने धर्म की दीवार लांघने में जरा भी संकोच नहीं किया. ये स्टार कोई और नहीं, बल्कि भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे हैं. उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.

6 साल बड़ी मुस्लिम लड़की से प्यार
शिवम दुबे को अंजुम खान से प्यार हो गया, जो अब उनकी पत्नी भी हैं. अंजुम खान और शिवम दुबे की उम्र में 6 साल का फासला है. शिवम दुबे अंजुम से छोटे हैं. कॉमन फ्रेंड के जरिए पहली मुलाकात हुई थी. 2021 में शादी रचाने से पहले दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया. हालांकि, इसकी कानों-कान किसी को खबर तक नहीं थी. शिवम दुबे ने जब अंजुम खान के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक किया यानी जब शादी हुई तब उन्हें काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी.

शिवम दुबे और अंजुम खान की लव स्टोरी.

घरवाले नहीं थे राजी…
न तो शिवम दुबे और ना ही अंजुम खान के घरवाले उनकी शादी कराने के लिए राजी नहीं थे, इसकी बड़ी वजह थी धर्म. शिवम दुबे हिंदू परिवार से आते हैं तो वहीं, अंजुम खान मुस्लिम परिवार से तालुल्क रखती हैं. लेकिन दोनों के प्यार की ताकत ऐसी थी कि परिवारवालों को उनकी जिद के आगे झुकना ही पड़ा. आखिकरकार 2021 में दोनों ने एक-दूसरे से शादी रचा दी. शिवम और अंजुम की शादी हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से संपन्न हुई. इस कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज भी शेयर की हुई हैं.

2021 में शिवम दुबे ने अंजुम खान से की थी शादी.

कौन हैं अंजुम खान?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंजुम खान का जन्म 2 सितंबर, 1986 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम युनिवेर्सिटी से फाइन आर्ट्स की पढ़ाई की है, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग और मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा. वह हिंदी सीरियल्स और म्यूजिक एलबम्स में नजर आ चुकी हैं. वह बॉलीवुड फिल्मों में एक प्रोफेशनल वॉयस-ओवर आर्टिस्ट के रूप में भी काम करती हैं. अंजुम खान सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं.

क्या करती हैं अंजुम खान.

दो बच्चों के हैं माता-पिता
शिवम दुबे और अंजुम खान दो बच्चों के माता-पिता है. शादी के एक साल बाद अंजुम खान ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. इस कपल के घर में बेटे का आगमन हुआ, जिसका नाम अयान को रखा. वहीं, 2025 में जनवरी में दूसरी बार घर में किलकारी गूंजी. इस बार अंजुम खान ने बेटी को जन्म दिया. बेटी का नाम इस कपल ने महविश रखा है.

शिवम दुबे.

शिवम दुबे का क्रिकेट करियर
शिवम दुबे भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम के लिए लगातार खेल रहे हैं. 2019 में इसी फॉर्मेट से उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा. वह वनडे डेब्यू भी कर चुके हैं. हालांकि, 50 ओवर क्रिकेट में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. उन्होंने चार मैच ही खेले हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में खेले 46 मैचों में दुबे ने 607 रन बनाए हैं. हाल ही वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी खेले थे. इससे वह एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे. शिवम दुबे साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भी नजर आएंगे.



Source link