देवास में दो दिन से नहीं हो पा रही रजिस्ट्री: जिला पंजीयक कार्यालय में इंटरनेट की समस्या; लोग हो रहे परेशान – Dewas News

देवास में दो दिन से नहीं हो पा रही रजिस्ट्री:  जिला पंजीयक कार्यालय में इंटरनेट की समस्या; लोग हो रहे परेशान – Dewas News


देवास जिला पंजीयक कार्यालय में पिछले दो दिनों से रजिस्ट्री का काम ठप है। इंटरनेट कनेक्टिविटी और संपदा सॉफ्टवेयर के राउटर में खराबी हो गई। इसकी वजह से परेशानी हो रही है। इस वजह से रजिस्ट्री करवाने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

.

अधिकारियों ने पहले आज दोपहर तक व्यवस्थाएं सुचारु करने की जानकारी दी थी, लेकिन दोपहर बाद तक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। जिन लोगों के स्लॉट पहले से बुक थे, वे दो दिनों से रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे हैं। कई ग्रामीण भी अपने गांवों से रजिस्ट्री के लिए देवास पहुंचे थे।

इंटरनेट कनेक्टिविटी और संपदा सॉफ्टवेयर के राउटर में खराबी से इंटरनेट की परेशानी।

सर्विस प्रोवाइडर पृथ्वीराज चौहान ने बताया कि वे कल से रजिस्ट्री करवाने के लिए परेशान हो रहे हैं। उनकी कल की दो और आज की दो रजिस्ट्री लंबित हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा इंटरनेट की समस्या बताई जा रही है, जो अभी तक ठीक नहीं हुई है।

वरिष्ठ जिला पंजीयक देवास, दीपक कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि कल दोपहर में इंटरनेट कनेक्शन के माध्यम से चलने वाले संपदा सॉफ्टवेयर का राउटर खराब हो गया था। इसी पर ई-पंजीयन का कार्य होता है। इंजीनियर इसे ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कल 90 स्लॉट बुक थे, जिनमें से कुछ का ही पंजीयन हो पाया, बाकी नहीं हो सके। करीब 150 से अधिक लोग इस समस्या से प्रभावित हुए हैं। शर्मा ने लोगों से अपील की है कि जब तक इंटरनेट कनेक्शन ठीक न हो जाए, तब तक स्लॉट बुक न करें। उन्होंने शीघ्र ही व्यवस्थाएं सुचारु करने का आश्वासन दिया।



Source link