वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. वह कैरेबियाई क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ये कारनामा हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कर दिखाया. बारिश से प्रभावित इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के सामने 34 ओवरों में 248 रनों का लक्ष्य रखा. जिसमें सबसे अहम योगदान वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप का रहा. उन्होंने अपने करियर का 19वां शतक लगाया. साथ ही उन्होंने आज की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को बुरी तरह से ध्वस्त करते हुए गजब का कीर्तिमान स्थापित कर दिया.
लारा की बराबरी
गौरतलब है न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान शाई होप ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. वह सबसे कम पारियों में 6000 से भी ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे कैरेबियाई खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस शतकीय पारी के साथ अपने वनडे करियर का 19वां शतक ठोक दिया था. सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी विवियन रिचर्ड्स के नाम पर स्थापित है. बता दें कि विव रिचर्ड्स ने 141 पारियों का सहारा लिया था. वहीं, शाई होप ने 142 पारियों की मदद से ये आंकड़ा पूरा किया.
शतक में भी बराबरी
शाई होप आज की शतकीय पारी के बाद वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. ब्रायन लारा के नाम वनडे क्रिकेट में 19 शतक है. वहीं, अब शाई होप के नाम भी वनडे क्रिकेट में 19 शतक ठोकने का रिकॉर्ड है. शाई 1 शतक और जमाते ही लारा के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और वह ऐसा करने वाले पहले कैरेबियाई खिलाड़ी बन जाएंगे.
66 गेंदों में रचा इतिहास
कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने मात्र 66 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था. उन्होंने ओवरऑल 69 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्के की मदद से 109 रनों की तूफानी पारी खेल डाली. इस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 157.97 का रहा था. साथ ही वह 109 रन बनाकर नॉटआउट भी रहे. उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने कीवी के सामने मात्र 34 ओवर में 248 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया.
ये भी पढ़ें: WTC Sixes Record:सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के तूफानी बल्लेबाज, लिस्ट में भारतीयों का वर्चस्व