पुलिस चेकिंग में पकड़े 15 कछुए, बाइक सवार हुए फरार: कछुओं को बैग में छुपाकर तस्करी कर रहे थे बाइक सवार – Gwalior News

पुलिस चेकिंग में पकड़े 15 कछुए, बाइक सवार हुए फरार:  कछुओं को बैग में छुपाकर तस्करी कर रहे थे बाइक सवार – Gwalior News


बाइक सवार से मिले बैग में इस तरह भरे थे कछुए।

ग्वालियर में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने तस्करी के लिए लाए गए 15 कछुओं से भरा एक बैग पकड़ा है। पुलिस को देखते ही बाइक सवार फरार हो गए हैं। बैग से मिले कछुए रियर प्रजाति के हैं, जो आसानी से नहीं मिलते हैं। पुलिस ने कछुओं निगरान में लेकर वन वि

.

ट्रैफिक पुलिस चेकिंग में बरामद कछुओं को दिखाते हुए।

एएसपी ट्रैफिक अनु बेनीवाल ने बताया कि बुधवार शाम को ट्रैफिक पुलिस की टीम शहर के भिंड रोड स्थित डीडी नगर पॉइंट पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग में भिंड की तरफ से एक बाइक आती दिखी। बाइक पर दोनों युवक एक बैग लिए हुए थे। बैग देखकर पुलिसकर्मियों को शंका हुई और उन्होंने बाइक सवारों को रूकने का इशारा दिया। जिस पर बाइक सवार बाइक की स्पीड बढ़ाकर भागने लगे।

बाइक सवारों की इस हरकत पर पुलिस ने उनको वाहन चोर समझकर रास्ते पर आगे की पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया। जिस पर दूसरी ओर से थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी व उनकी टीम ने पिंटो पार्क टंकी तिराहा के पास पुलिस ने बाइक सवारों को घेरा तो वह हड़बड़ाहट में बैग छोड़कर भाग निकले। जब पुलिस ने बैग खोला तो उसमें छोटे-छोटे कछुए भरे हुए थे। यह देखते ही पुलिस दंग रह गई। कछुआ तस्करी का संदेह, मामला दर्ज बैग को निगरानी में लेक पुलिसकर्मियों ने उसे खोला तो वह भी दंग रह गए, क्योंकि बैग में इंडियन फ्लेप सेल प्रजाति के 15 कछुआ रखे थे, जिन्हें बेचने व खरीदने पर रोक है और यह वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट में सरंक्षित हैं। जिस पर पुलिस को संदेह है कि कछुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भिंड की ओर से आ रहे थे तस्कर कछुओं से भरा बैग जो युवक लेकर आ रहे थे वह भिंड की ओर से आ रहे थे। पुलिस को आशंका है कि कछुआ तस्करी के तार भिंड से जुड़े हैं। पुलिस की टीम भिंड रोड से डीडी नगर व पिंटो पार्क इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है, जिससे कछुआ तस्करों का सुराग मिल सके।



Source link