Bhopal News: भोपाल के मैजिक कैफे में देर रात बदमाशों के हंगामे से अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कैफ़े के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. डीसीपी ज़ोन-2 विवेक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पुलिस ने कैफ़े में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और CCTV फुटेज भी खंगाला जा रहा है. मामले की जांच जारी है.