Last Updated:
Katha Vachak Avantika Dwivedi: आज के समय में जहां युवा पीढ़ी रील बनाने में लगी हुई है, तो वहीं छतरपुर जिले की रहने वाली अवंतिका द्विवेदी, जिन्होंने महज 15 साल की उम्र में कथावाचक बनकर सबको चौंका दिया. आइए जानते हैं इनके कथावाचक बनने की कहानी..
Katha Vachak Avantika Dwivedi. बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के बाद छतरपुर जिले से एक और कथावाचक चर्चा में हैं. दरअसल, लवकुश नगर की रहने वाली अवंतिका द्विवेदी ने महज 15 साल की उम्र में कथावाचक बनकर सबको चौंका दिया. इनका मानना है कि आध्यात्मिक से अच्छा कोई दूसरा क्षेत्र हो ही नहीं सकता है. इसलिए मैंने स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं दिखाया. हालांकि, पढ़ाई उन्होंने की है और इसी साल बीए कंप्लीट किया है. बता दें, अवंतिका जया किशोरी से बहुत प्रेरित हैं और इन्होंने फिलहाल शादी न करने का फैसला लिया है.
15 साल की उम्र में पहली कथा
अवंतिका द्विवेदी बताती हैं कि मैंने 15 साल की उम्र में कथा करनी शुरू कर दी थी. जब मैं कक्षा 10वीं में पढ़ती थी. हालांकि, मेरी पहली कथा छतरपुर जिले के एक गांव में ही हुई थी. इसके बाद धीरे-धीरे छतरपुर के बाहर भी कथाएं करने लगी. मुझे कथा करते 5 साल हो गए हैं. लेकिन आज भी मैं सीख रही हूं. मैं अभी इतनी ज्ञानवान नहीं हुई हूं.
जया किशोरी से हैं प्रेरित
अवंतिका द्विवेदी बताती हैं कि कथावाचक जया किशोरी जी को व्यासपीठ में बैठकर कथा करते देखा तो बहुत अच्छा लगा. मुझे लगा कि डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक नहीं बनना है अब तो कथा करके सनातन धर्म का ही प्रचार-प्रसार करना है. मैं आज भी उनसे सीखती हूं. मैं सिर्फ जया किशोरी को ही नहीं प्रेमानंद महाराज को भी सुनती हूं.
बाबा बागेश्वर की प्रशंसा
अवंतिका द्विवेदी बताती हैं कि हमारे जिले से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी ने सनातन धर्म का जो बीड़ा उठाया है, उसकी मैं प्रशंशा करती हूं. आज बच्चा-बच्चा राम मय हो गया है. मैं भी सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में लगी हूं.
शादी का नहीं है विचार
अवंतिका बताती हैं कि मेरी बड़ी दीदी जो सालों से कथा कर रही हैं. उन्होंने गृहस्थ जीवन नहीं अपनाया है. साथ ही कथावाचक जया किशोरी दीदी ने भी अभी तक शादी नहीं कराई है. इसलिए मैंने भी शादी का नहीं सोचा है. अब आगे का मुझे पता नहीं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें