प्रेमिका के छोड़कर जाने के बाद युवक ने दी जान: नर्मदापुरम में विवाहित महिला को भगा ले गया था युवक, 2 दिन पहले की दस्तियाब – narmadapuram (hoshangabad) News

प्रेमिका के छोड़कर जाने के बाद युवक ने दी जान:  नर्मदापुरम में विवाहित महिला को भगा ले गया था युवक, 2 दिन पहले की दस्तियाब – narmadapuram (hoshangabad) News



सोहागपुर थाना पुलिस मर्ग की जांच कर रही है।

नर्मदापुरम जिले के रानीगोहान गांव के पास गुरुवार शाम 7 बजे एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रायनेती नदी के किनारे कुहू के पेड़ में युवक का शव बेल्ट से बने फंदे पर लटका मिला। रास्ते से गुजर रहे राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

.

सोहागपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को रिंकेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सबूत जुटा रही है।

दो दिन पहले विवाहित महिला को भगाकर ले गया था युवक थाना प्रभारी ऊषा मरावी ने बताया कि रिंकेश ने एक सप्ताह पहले सांगाखेड़ा की एक विवाहित महिला को भगा लिया था। महिला की गुमशुदगी माखननगर थाने में दर्ज हुई थी। दो दिन पहले महिला को पुलिस ने ढूंढ लिया और वह अपने परिजनों के साथ चली गई।

प्रेमिका के छोड़कर जाने के बाद युवक आहत था। गुरुवार शाम युवक का शव रानीगोहान गांव के पास रायनेती नदी किनारे बेल्ट के फंदे पर लटका मिला है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। हालांकि अभी इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांच जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर इसका खुलासा किया जाएगा।



Source link