Last Updated:
Bhopal Metro Update: मध्यप्रदेश की राजधानी में भोपाल मेट्रो के कमर्शियल रन को लेकर इंतजार जारी है. पहले सरकार ने पीएम के हाथों अक्टूबर में उद्घाटन की योजना बनाई थी. बिहार चुनाव ने इसपर पानी फेर दिया. इसके साथ CMRS कमिश्नर के रिटायरमेंट ने प्लान लेट कर दिया.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 8 मेट्रो स्टेशन वाले सुभाष नगर (मेट्रो डीपो) से एम्स के बीच 6.22 किलोमीटर के पहले रूट पर कॉमर्शियल रन के लिए भोपाल मेट्रो का लंबा इंतजार जारी है. पहले एमपी सरकार ने अक्टूबर में पीएम मोदी के हाथों मेट्रो को हरी झंडी दिखाने की योजना बनाई थी पर बिहार चुनाव और लेट लतीफी ने इस योजना पर पानी फेर दिया.
अब प्रदेश सरकार ने नई डेडलाइन तय कर दी है. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है की कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) के निरीक्षण के तुरंत बाद ही भोपाल मेट्रो को जनता के लिए खोल दिया जाएगा. समझिए आखिर क्यों उद्घाटन के इंतजार में खड़ी है.
3 मेट्रो स्टेशन पर जारी है काम
राजधानी भोपाल में मेट्रो सुभाष नगर से एम्स के बीच पहली मेट्रो लाइन पर मेट्रो दौड़ने का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. मोहन सरकार की अक्टूबर में उद्घाटन की डेडलाइन भी आगे बढ़ गई है. जिस बीच अधिकारियों के मुताबिक, अगर नवंबर के तीसरे हफ्ते तक अगर CMRS टीम निरीक्षण करने भोपाल आती है तो नवंबर के अंत तक मेट्रो कॉमर्शियल रन के लिए तैयार होगी लेकिन अगर जमीनी हकीकत की बात करें तो अल्कापुरी, एम्स और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन अभी भी पूरी तरह तैयार नही है.
CMRS की ओके रिपोर्ट और दौड़ पड़ेगी भोपाल मेट्रो
भोपाल मेट्रो के कॉमर्शियल रन के लिए कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की ओके दूसरी ओके रिपोर्ट का इंतजार जारी है. CMRS टीम ने सितंबर और अक्टूबर में दो बार भोपाल मेट्रो का निरीक्षण किया था. जिसके बाद इस आखिरी निरीक्षण में टीम मेट्रो स्टेशन और ट्रैक का मुआयना करेगी और रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपेगी. जिसके बाद अगर सब कुछ ठीक रहा तो मेट्रो को हरी झंडी दिखाने की डेट तय होगी.
दिसंबर या फिर नए साल में ही दौड़ पाएगी भोपाल मेट्रो
राजधानी में भोपाल मेट्रो के उद्घाटन को लेकर प्रदेश सरकार पीएम नरेंद्र मोदी से उद्घाटन कराने के प्लान में है लेकिन पहले से ही लेट भोपाल मेट्रो के इस पहले कॉर्रिडोर में मेट्रो दौड़ने के लिए अभी कहा जा रहा है कि, दिसंबर या नए साल का भी इंतजार करना पड़ सकता है. आपको बता दें 3 कोच वाली यह मेट्रो 40 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी. जिसको लेकर कुछ अधिकारियों की माने तो नवंबर के अंत में भी उद्घाटन हो सकता है जो काफी मुश्किल लगता है.